{"_id":"62860594a249444df56da534","slug":"preparations-for-implementation-of-e-vidhan-in-the-assembly-completed-mlas-seats-fixed-tablets-installed-cm-yogi-inspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"E Vidhansabha: देश की पहली ई-विधान सभा हुई यूपी की विधान सभा, पेपरलेस होगी सदन की कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
E Vidhansabha: देश की पहली ई-विधान सभा हुई यूपी की विधान सभा, पेपरलेस होगी सदन की कार्यवाही
Fri, 20 May 2022 12:23 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 May 2022 12:23 AM IST
सार
सदन में सभी विधायकों की सीटें तय करने के साथ-साथ उस पर टैबलेट भी लगा दिए गए हैं जिसके जरिये वह सवाल-जवाब समेत अन्य कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। नगालैंड के बाद यूपी दूसरा प्रदेश है जहां पर सदन की कार्यवाही पूरी तरह से पेपरलेस होगी।
विज्ञापन
सीएम योगी, सतीश महाना और अन्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की विधानसभा देश की पहली ई-विधानसभा हो गई है । हाईटेक हुई व्यवस्था के बाद सदन की कार्यवाही नए लुक में नजर आएगी। विधायकों और मंत्रियों के हाथ में अब कागज देखने को नहीं मिलेंगे। पूरी कार्यवाही पेपरलेस होगी। सदस्यों के सवाल और मंत्रियों के जवाब टैबलेट पर प्रदर्शित होंगे। इसके लिए सदन की सभी सीटों पर टैबलेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विधानसभा सत्र से पहले सभी सदस्यों और विधानसभा तथा सचिवालय के अधिकारियों का ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को विधान सभा की गैलरी के सौंदर्यीकरण कार्यों तथा नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) सेवा केंद्र के लोकार्पण के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ हाईटेक विधानसभा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से ई-विधान सिस्टम की जानकारी प्राप्त की। ई- विधान लागू होने से अब सदन के सदस्य अपने पासवर्ड अथवा फिंगरप्रिंट के जरिये टैबलेट का संचालन कर सकेंगे। टैबलेट पर ही सदन की कार्यवाही का एजेंडा उपलब्ध होगा। इसके अलावा प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों की तरफ से पूछे जाने वाले सवाल और सरकार की ओर दिये जाने जवाब भी टैबलेट पर आनलाइन प्रदर्शित होंगे।
विज्ञापन
विधानसभा सत्र से पहले सदन के सभी सदस्यों के अलावा विधानसभा सचिवालय व राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारियों को शुक्रवार से ई-विधान का ओरिएंटेशन व प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण नेवा सेवा केंद्र में दिया जाएगा। नेवा सेवा केंद्र में आधुनिक कम्प्यूटरों के साथ प्रशिक्षण व संचार के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा भी होगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप दुबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।