फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation to make heliport at riverfront stadium

रिवरफ्रंट स्टेडियम में अब हेलीपोर्ट बनाने की तैयारी, पर्यटन विभाग ने सिंचाई विभाग-एलडीए को लिखा पत्र

Fri, 11 Jan 2019 01:50 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Fri, 11 Jan 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
Preparation to make heliport at riverfront stadium
... तो अब रिवर फ्रंट स्टेडियम में उतरेंगे हेलीकॉप्टर - फोटो : amar ujala
लखनऊ में गोमती नदी के किनारे जब रिवर फ्रंट विकसित किया जा रहा था, तब 21 करोड़ रुपये खर्च कर यहां स्टेडियम बनाया गया। अब पर्यटन विभाग ने स्टेडियम को हेलीकॉप्टर जॉयराइड प्रोजेक्ट के लिए मांगा है। सिंचाई विभाग और एलडीए को लिखे पत्र में कहा गया है कि इस मैदान का खेल के लिए तो उपयोग हो नहीं रहा, ऐसे में इसे हेलीपोर्ट बनाने के लिए दे दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन विभाग अवनीश कुमार अवस्थी ने इसके लिए एक पत्र प्रमुख सचिव सिंचाई टी वैंकटेश और वीसी एलडीए प्रभु एन सिंह को भेजा है। पत्र में कहा गया है कि लखनऊ में लोहिया पार्क पर 1090 चौराहा से आगे लामार्ट कालेज के पीछे की तरफ नदी किनारे बनाए गए छोटे क्रिकेट ग्राउंड का उपयोग खेलों के लिए नहीं होता है।
विज्ञापन


लंबे समय से कोई खेलकूद की गतिविधि यहां नहीं हुई। ऐसे में यह जमीन हेलीकॉप्टर जॉयराइड के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। यहां मौजूद 11404 वर्गमी जगह गोलाकार भूखंड में है, जोकि हेलीपोर्ट के लिए बिल्कुल सही होगी। वीसी ने जहां अब उपनिदेशक उद्यान से इस पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमसे केवल स्टेडियम को पर्यटन विभाग को हैंडओवर करने के लिए कहा गया है। इसका क्या उपयोग होगा? अभी इसकी सूचना नहीं दी गई।

31 जनवरी तक पूरा हो जाएगा सौंदर्यीकरण

Preparation to make heliport at riverfront stadium
रिवर फ्रंट स्टेडियम - फोटो : amar ujala
अपर मुख्य सचिव के पत्र के मुताबिक, लखनऊ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीकॉप्टर जॉयराइड की सुविधा शुरू की जानी है। इसके लिए एक हेलीपोर्ट भी लखनऊ में बनाया जाना है। यहां से हेलीकॉप्टर पर्यटकों को लेकर उड़ान भर सकेगा।

उनका कहना है कि हेलीकॉप्टर जॉयराइड यानी हेलीकॉप्टर से पर्यटक स्थलों की सैर सैलानियों के बीच एक विशेष प्रकार का आकर्षण है। पर्यटन के लिए लखनऊ में काफी संभावनाएं पूर्व से हैं। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने केलिए शासन से बजट भी अवस्थापना निधि में मिल चुका है।

एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह का कहना है कि उद्यान व पार्कों का विकास रिवरफ्रंट पर अंतिम चरण में है। इस काम को जल्दी ही एलडीए पूरा कर लेगा। इस काम के लिए उपनिदेशक उद्यान एसपी शिशोदिया को अधिकृत किया गया है। वह 31 जनवरी तक सौंदर्यीकरण के काम को पूरा कराएंगे। अभी भी लोगों के घूमने के लिए रिवरफ्रंट को खोला गया है।

सिंचाई विभाग लेगा फैसला
रिवरफ्रंट में बना स्टेडियम एलडीए को हैंडओवर नहीं है। अभी यह सिंचाई विभाग के पास ही है। ऐसे में इसकेउपयोग के लिए फैसला सिंचाई विभाग को ही लेना है। पर्यटन विभाग को भी इसकी जानकारी दे रहे हैं। - एसपी शिशोदिया, उपनिदेशक उद्यान, एलडीए

बिना स्वरूप बदले उपयोग संभव
पर्यटन विभाग ने रिवरफ्रंट स्टेडियम की मांग की है। इसका उपयोग कराने के लिए हैंडओवर करने में कोई समस्या नहीं है। पर्यटन विभाग ने अभी यह नहीं बताया कि इसका क्या उपयोग करेगा? बिना स्वरूप बदले उपयोग पर ही सहमति दी जा सकती है। - आरके जैन, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed