फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation to bring wanted Rauf to UP in Hathras and Mathura riots, STF sent production warrant

हाथरस व मथुरा दंगे में वांछित रऊफ को यूपी लाने की तैयारी, एसटीएफ ने भेजा प्रोडक्शन वारंट

Tue, 05 Jan 2021 12:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 05 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Preparation to bring wanted Rauf to UP in Hathras and Mathura riots, STF sent production warrant
एसटीएफ - फोटो : सोशल मीडिया
हाथरस व मथुरा में दंगे भड़काने के लिए विदेशी फंडिंग मामले में वांछित रऊफ को यूपी लाया जाएगा। इसके लिए एसटीएफ ने त्रिवेंद्रम पुलिस को प्रोडक्शन वारंट भेजा है। एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि पीएफआई के सदस्य रऊफ इसी सप्ताह लखनऊ लाया जाएगा। उससे विदेश फंडिंग के मामले में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एसटीएफ ने मथुरा में गिरफ्तार पीएफआई से जुड़े चार लोगों से पूछताछ की थी। इनमें से एक अतीकुर्रहमान ने रऊफ के बारे में जानकारी दी थी। इस दौरान पता चला कि विदेश से दो करोड़ रुपये की फंडिंग हुई थी, इसका इस्तेमाल दंगा भड़काने की साजिश में किया जाना था। इसमें से कुछ रकम बांटी भी गई थी। इस मामले में रऊफ का नाम आने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया। इस पर रऊफ को त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे पर रोक लिया गया था और बाद में उसे प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था। ईडी ने पूछताछ की और रिमांड खत्म होने पर जेल में दाखिल करा दिया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed