{"_id":"5f0588f28ebc3e42d56e8499","slug":"preparation-starts-for-examinations-of-ug-and-pg","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः सितंबर में यूजी व पीजी अंतिम साल की परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः सितंबर में यूजी व पीजी अंतिम साल की परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू
Wed, 08 Jul 2020 02:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Jul 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर फाइनल ईयर की शेष परीक्षाएं यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार सितंबर में कराई जाएंगी। यूजीसी की गाइडलाइन आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग में परीक्षाओं को लेकर मंथन शुरू हो गया है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विभाग के अधिकारियों को गाइडलाइन का अध्ययन करने और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से बात कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
सूत्रों के मुताबिक यूजीसी की गाइडलाइन के तहत स्नातक और स्नातकोतर फाइनल ईयर की परीक्षाएं प्रदेश में भी कराई जाएंगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच जैसे-जैसे संभव होगा, परीक्षाएं कराई जाएंगी। सितंबर में परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूजीसी की गाइडलाइन का अध्ययन किया जा रहा है। प्रदेश की स्थिति और यूजीसी की गाइडलाइन के मद्देनजर परीक्षाओं को लेकर निर्णय किया जाएगा।