यूपी के मुख्यमंत्री फिर से तीन दिन तक मनाएंगे ‘दिवाली’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के 76वें जन्मदिन के मौके पर उनके गांव सैफई में तीन दिन तक दिवाली जैसा जश्न मनाया जा रहा है।
इस तीन दिनी जश्न की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। शनिवार को जाने-माने संगीतकार एआर रहमान अपनी प्रस्तुति से मुलायम के जन्मदिन के जश्न को पूरे शबाब पर पहुंचाएंगे।
रहमान व उनकी टीम की स्वर लहरियों के बीच शनिवार आधी रात एथलेटिक्स स्टेडियम में मुलायम अपने जन्मदिन का केक काटेंगे। राज्य सरकार के मंत्रियों व आला अफसरों के साथ-साथ उद्योग जगत और राजनीति की नामचीन हस्तियां मौजूद रहेंगी।
सपा के रंग रंगा सैफई
सपा प्रमुख के जन्मदिन के मौके पर सैफई में एथलेटिक्स स्टेडियम के साथ ही सभी गेस्ट हाउस, सरकारी भवन और गांव के हर घर पर रोशनी की गई।
एथलेटिक्स स्टेडियम तो सपा के रंग में रंग गया है जहां मुख्य कार्यक्रम होना है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई पहुंच गए हैं। वहीं संगीतकार एआर रहमान करीब 200 कलाकारों की टीम के साथ शुक्रवार को सैफई पहुंच गए।
रहमान ‘क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी’ के लिए अपनी प्रस्तुति देंगे। यह अभियान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का है। सात नवंबर को इस अभियान के तहत प्रदेश में एक दिन में 10 लाख पौधे रोपने का रिकॉर्ड बनाया गया।