फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   preparation of modi rally in kanpur

हाईटेक होगी मोदी की कानपुर रैली

Tue, 08 Oct 2013 11:57 PM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ Updated Tue, 08 Oct 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
preparation of modi rally in kanpur

भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की यूपी में रैलियों को लेकर दिल्ली भी सक्रिय हो गई है।

विज्ञापन


रैली के प्रचार-प्रसार में कहीं कोई कमी न रह जाए, इसके लिए सूबे के साथ-साथ पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया टीम भी हरकत में आ गई है।

टीम के सदस्यों ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश की मीडिया टीम से बातचीत की। राष्ट्रीय टीम ने प्रदेश की टीम को रैली स्थल पर कंप्यूटर से लेकर अन्य सारी व्यवस्थाएं रखने का सुझाव दिया।


पढ़ें-मोदी की रैली में तंबू की कमी बनी मुसीबत
विज्ञापन


यह भी कहा कि मोदी की यूपी में पहली रैली होने के नाते देश के साथ-साथ विदेश के मीडिया से जुड़े पत्रकार भी आ सकते हैं।

उन्हें रैली व यूपी से संबंधित सारी अपेक्षित जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहे। रैली को लेकर चल रही तैयारियों का भी प्रचार-प्रसार हो।

रैली को लेकर संबंधित जिलों में क्या कुछ खास हो रहा है। रैली में भाग लेने के लिए लोग किस तरह की तैयारी कर रहे हैं। इसका भी प्रचार किया जाए।

पार्टी के सह मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया टीम ने रैलियों को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की।

बातचीत में दिल्ली से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सहमीडिया प्रभारी शिल्प कुमार, प्रदेश की तरफ से प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक और मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ल व सह मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed