फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   preparation of haj house

खुली दावों की पोल, कल रवाना होंगे हज यात्री

Sun, 08 Sep 2013 09:44 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 08 Sep 2013 09:44 AM IST
विज्ञापन
preparation of haj house

हज यात्रियों के स्वागत को लेकर राज्य हज कमेटी की तैयारियों के सभी दावों की पोल शनिवार को खुल गई।

विज्ञापन


अधिकारी अपने कार्यालय की सीटों से नदारद रहे। कर्मचारी भी हज यात्रियों को सही जानकारी नहीं दे सके। इस बीच सोमवार को रवाना होने वाली दो उड़ानों के 700 हज यात्रियों में से 350 ने ही हज हाउस पहुंचे की जानकारी दर्ज कराई।

राजधानी से रवाना होने वाले 12 हजार यात्रियों में से सोमवार को पहले दिन दो उड़ानों से 700 यात्रियों को रवाना होना है। इसमें से शनिवार को 350 यात्री ही हज हाउस पहुंचे।
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के मुताबिक पहली उड़ान सोमवार को रात 8.10 बजे मदीना रवाना होगी। इस पहले जत्थे को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तैयारियों का दावा कर रही राज्य हज कमेटी की तैयारियां अब तक अधूरी हैं। कमेटी अधिकारियों व कर्मचारियों की लेटलतीफी जारी रही।

सुबह से हज यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ लेकिन अधिकारी अपने सरकारी समयानुसार सुबह दस बजे के बाद ही हज हाउस पहुंचे। यात्रियों को प्रवेश कार्ड न मिलने से हज हाउस के बाहर गेट पर ही उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।

मुश्किलों से बने प्रवेश कार्ड के बाद हज हाउस में मिली इंट्री के बाद भी हज यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। राज्य हज कमेटी का अस्थाई कार्यालय हज हाउस में दोपहर तक नहीं सज सका।

यात्रियों को अपने पासपोर्ट व रिपोर्टिंग को लेकर लंबा इंतजार करना पड़ा। हज सचिव अबरार अहमद व हज अधिकारी तनवीर अहमद दोपहर बाद नजर आए। ये दोनों अधिकारी भी एक जगह नहीं बैठे जिससे यहां पहुंचे यात्रियों को जानकारी लेने के लिए आगे पीछे घूमना पड़ा।

कई यात्रियों को नहीं मिला प्रवेश
प्रवेश कार्ड में फोटो न होने से कई हज यात्रियों को हज हाउस में प्रवेश नहीं मिला। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां के सख्त निर्देशों के तहत कई यात्रियों को शनिवार को प्रवेश नहीं मिला। बाराबंकी के शरफुद्दीन व उनके साथ आए एजाज के पास फोटो न होने से प्रवेश कार्ड जारी नहीं हुआ, जिससे वे वापस घर चले गए।

प्रवेश कार्ड के दो ही काउंटर
हज यात्रियों को हज हाउस में प्रवेश को लेकर बनाए जा रहे प्रवेश कार्ड के लिए दो ही काउंटर बनाए गए जबकि दावा किया गया था कि चार काउंटर होंगे। इससे भीड़ लगने से हज यात्रियों को सड़क पर ही समान रख कर इंतजार करना पड़ा।

कैंटीन में पसरा सन्नाटा
हज हाउस में निशुल्क भोजन व नाश्ते की व्यवस्था के दावे भी शनिवार को फेल हो गए। वहां पहुंचे हज यात्रियों को दिन भर खाना नसीब नहीं हुआ। उन्हें हज हाउस के आसपास भी खाना नहीं मिला। राज्य हज कमेटी की कैंटीन में सन्नाटा पसरा रहा। यहां मेज कुर्सी तो सजे थे लेकिन खाने की कोई व्यवस्था नहीं थी।


घटा कोटा, 33 से 32 हजार हुए यात्री
हज यात्रा शुरू होने से पहले ही हज यात्रियों का प्रदेश कोटा घट गया। हज अधिकारी तनवीर अहमद ने बताया कि अब 33111 नहीं बल्कि 32368 यात्री ही हज के लिए रवाना होंगे। इसमें लखनऊ से 12 हजार ही अमौसी हवाई अड्डे से उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed