फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   preparation of child marriage during lockdown in lucknow

कलंकः लॉकडाउन में 14 बच्चियों की शादी की थी तैयारी, तीन की कर भी दी 

Tue, 30 Jun 2020 01:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Jun 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
preparation of child marriage during lockdown in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

छोटे शहरों की क्या बात करें, प्रदेश की राजधानी खुद बाल विवाह का कलंक ढो रही है। लॉकडाउन का फायदा उठाकर मई और जून में 14 बच्चियों की शादी रचाने की तैयारी थी। इनमें से 11 शादियां रुकवाने में तो चाइल्ड लाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) और बाल कल्याण समिति की टीम सफल रही, लेकिन तीन शादियां परिवारवाले धोखा देकर करने में सफल रहे।

विज्ञापन


ताजा मामला सोमवार का है। माल  में एक शादी गुपचुप तरीके से हो गई, जबकि डालीगंज में टीम के सही समय पर पहुंच जाने से विवाह रुक गया। सीडब्ल्यूसी परिवारवालों के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। डीपीओ सुधाकर शरण पांडेय का कहना है माल से बराबर सूचनाएं मिल रही हैं। जल्द ही वहां वृहद जागरूकता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


टीम पहुंचने से पहले निपटाई शादी, इंस्पेक्टर बोले-जानकारी नहीं
सीडब्ल्यूसी की सदस्य डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि रविवार रात को सूचना मिली थी कि माल में आम मंडी के पास एक बच्ची की शादी सोमवार को होनी है। सुबह चाइल्ड लाइन व डीसीपीयू की टीम पहुंची, साथ में स्थानीय पुलिस भी थी, लेकिन तब तक शादी हो चुकी थी। वहीं, इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि मुझे इस शादी की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ना चाहती है छात्रा, 15 साल बड़े से रचा रहे थे शादी

preparation of child marriage during lockdown in lucknow
माल पहुंची चाइल्डलाइन और डीसीपीयू की टीम जानकारी लेते हुए। - फोटो : amar ujala
रविवार को ही डालीगंज में एक विवाह की सूचना थी। टीम ने सोमवार को जाकर शादी रोकने को कहा और सीडब्ल्यूसी ने माता-पिता को तलब किया। अंबेडकरनगर में संविदाकर्मी पिता व अन्य से लिखित में लिया कि वे लड़की की शादी 18 साल के बाद ही करेंगे। कक्षा नौ में पढ़ रही बच्ची की 15 साल बड़े लड़के से शादी होनी थी। बच्ची ने बताया कि वह अच्छे नंबरों से पास होती है और आगे पढ़ना चाहती है। 

माल से सबसे ज्यादा शिकायतें
डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि जून में ऐसे नौ मामले आए। इनमें से माल के पांच, दो काकोरी, एक गोमतीनगर, एक डालीगंज का है। मई में पांच शिकायतें मिलीं, जिनमें दो माल, एक काकोरी, एक बीकेटी और एक सीतापुर की थीं। 

कोरोना काल में बढ़े मामले
कोरोना काल में ऐसे मामले बढ़े हैं। कारण है कि लॉकडाउन में एनजीओ और नागरिक समाज भी सक्रिय नहीं हैं। आयोग ऐसे मामलों का संज्ञान लेकर जिम्मेदारी तय करेगा। साथ ही सरकार को भी अवगत कराएगा। - डॉ. विशेष गुप्ता, अध्यक्ष, बाल अधिकार संरक्षण आयोग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed