{"_id":"646929912b34a2694a008348","slug":"preparation-for-questioning-sanjay-sherpuria-s-wife-and-officers-of-ngo-s-advisory-board-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : जालसाज संजय शेरपुरिया की पत्नी व एनजीओ के एडवाइजरी बोर्ड के अफसरों से पूछताछ की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : जालसाज संजय शेरपुरिया की पत्नी व एनजीओ के एडवाइजरी बोर्ड के अफसरों से पूछताछ की तैयारी
Sun, 21 May 2023 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 May 2023 05:54 AM IST
सार
संजय की पत्नी, कंपनी के साझेदार व एनजीओ के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्यों को एसटीएफ नोटिस जारी करेगी। इन सभी से पूछताछ होगी।
विज्ञापन
संजय शेरपुरिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नटवरलाल संजय शेरपुरिया प्रकरण में एसटीएफ की जांच अब तेज होगी। संजय की पत्नी, कंपनी के साझेदार व एनजीओ के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्यों को एसटीएफ नोटिस जारी करेगी। इन सभी से पूछताछ होगी। शेरपुरिया से जिसकी सांठगांठ के साक्ष्य मिलेंगे उन पर शिकंजा कसना तय है।
विज्ञापन
एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने 25 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से संजय शेरपुरिया को पकड़ा था। विभूतिखंड थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कर दूसरे दिन जेल भेजा था। पुलिस छह दिन की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
शेरपुरिया पर आरोप है कि उसने शीर्ष नेताओं की फोटो का इस्तेमाल कर लोगों को जाल में फंसा उनसे धन उगाही की। नौकरी आदि के नाम पर ठगी की। टैक्स चोरी, मनी लांडि्रंग और एक कारोबारी का केस मैनेज कराने के नाम पर छह करोड़ रुपये लेने का भी आरोप है।
विज्ञापन
जांच में सामने आया था कि संजय की पत्नी कंचन व कई रिटायर्ड अफसर भी उसकी कंपनी में साझेदार हैं। उसकी एनजीओ की एडवाइजरी बोर्ड में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भी हैं। केस की विवेचना अब एसटीएफ कर रही है। इस सप्ताह एसटीएफ इन सभी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाएगी।