फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation for issuing notification of Panchayat elections before Holi, plan not to affect board examination

पंचायत चुनाव : होली से पहले अधिसूचना जारी करने की तैयारी, बोर्ड परीक्षा को प्रभावित न करने की योजना

Fri, 19 Mar 2021 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Preparation for issuing notification of Panchayat elections before Holi, plan not to affect board examination
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना होली के पहले जारी करने की तैयारी है। चार चरणों में प्रस्तावित इस चुनाव को 24 अप्रैल तक पूरा करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे 24 अप्रैल से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा प्रभावित न हो। पंचायती राज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को आरक्षण एवं आवंटन की अंतिम सूची 26 मार्च देर शाम या 27 मार्च की सुबह तक देने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


विभाग 28 मार्च तक अधिसूचना जारी करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, आयोग के अधिकारी ने बताया कि विभाग से सूची मिलते ही उसी दिन चुनाव का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया जाएगा। विभाग की अधिसूचना जारी होने के बाद आयोग चुनाव की तारीखों का एलान कर आचार संहिता लागू करने की घोषणा कर देगा।
विज्ञापन


आयोग प्रत्येक चरण में तीन से चार दिन का अंतराल देकर 24 अप्रैल तक चारों चरणों के चुनाव संपन्न कराने की तैयारी में है ताकि बोर्ड परीक्षा पर चुनाव का असर न पड़े। मतगणना 26 से 30 अप्रैल तक कराने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed