{"_id":"5d3f50fd8ebc3e6ccc03cff1","slug":"preparation-for-exams-will-be-easy-lucknow-news-lko473547823","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौ और ११ के छात्रों को भी परीक्षा की तैयारी होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा नौ और ११ के छात्रों को भी परीक्षा की तैयारी होगी आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा नौ और 11 के छात्रों के लिए परीक्षा की तैयारी होगी आसान
बोर्ड की ओर से जारी सिलेबस में दिया गया है अंक विभाजन
यूपी बोर्ड के कक्षा नौ और 11वीं के छात्र भी जान सकेंगे कि परीक्षा में उनके विषयों के कौन-कौन से टॉपिक से कितने अंकों के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। बोर्ड ने इन कक्षाओं का भी सिलेबस तैयार कर ऑनलाइन जारी कर दिया है। इससे छात्रों को बोर्ड पाठ्यक्रम के हिसाब से पूर्व की कक्षाओं में ही तैयारी करने में सहायता मिलेगी।
यूपी बोर्ड के कक्षा दस में 30 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन और इंटर में 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा होती है। इसी प्रकार कक्षा नौ और 11 का भी पाठ्यक्रम है। कक्षा नौ और 11 में गत वर्ष एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू कर दी गईं, जिसे देखते हुए इस बार बोर्ड ने इन दोनों कक्षाओं का भी सिलेबस जारी कर दिया है। पूरे पाठ्यक्रम के सभी टॉपिक का अंक विभाजन दिया गया है। यही नहीं आंतरिक मूल्यांकन का सिलेबस भी दिया गया है। एनसीईआरटी का सिलेबस और बोर्ड परीक्षा में एक विषय का एक पेपर लागू होने के बाद छात्रों पर पाठ्यक्रम का बोझ बढ़ गया है। सिलेबस के पैटर्न से छात्रों को विषय को पढ़ने और समझने में आसानी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड द्वारा जारी सिलेबस सभी के लिए ऑनलाइन किया गया है।