फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   preparation completed to provide financial assistance to 9.60 lakh migrant workers

9.60 लाख प्रवासी श्रमिकों को आर्थिक सहायता देने की तैयारी पूरी

Sat, 18 Jul 2020 03:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Jul 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
preparation completed to provide financial assistance to 9.60 lakh migrant workers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने दूसरे चरण में 9.60 लाख प्रवासी श्रमिकों को 1000-1000 रुपये की सहायता देने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समय मिलते ही इनके खाते में रकम ट्रांसफर कराने की योजना है। मुख्यमंत्री योगी ने कोविड-19 महामारी के कारण दूसरे राज्यों से रोजी-रोजगार छोड़कर घर लौटे प्रवासी श्रमिकों के परिवारों को 1000-1000 रुपये की सहायता देने का का एलान किया था।
विज्ञापन


पहले चरण में 10.48 लाख श्रमिक परिवारों के खाते में 1000-1000 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। दूसरे चरण में श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा था। इन्हें पिछले महीने ही भुगतान की तैयारी थी। लेकिन, सरकार को फीडबैक मिल रहा था कि काफी श्रमिक अपने कार्यस्थल लौट गए हैं। इसके बाद ऐसे श्रमिकों के नाम सूची से निकालने का आदेश दिया गया। 
विज्ञापन


अब ऐसे श्रमिकों की सूची फाइनल हो गई है जिन्हें अब तक सहायता राशि नहीं मिली है और वे अपने घरों पर ही रुके हुए हैं। ऐसे श्रमिकों की संख्या 9 लाख 60 हजार से अधिक बताई जा रही है। राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि श्रमिकों के खाते में डीबीटी के जरिए राशि हस्तांतरित करने की तैयारी लगभग पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सप्ताह किसी तिथि में रकम हस्तांतरित हो सकती है। वहीं, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने बताया कि बैंक खाते की क्रॉस चेकिंग कराई जा रही है। दो-तीन दिन में यह काम पूरा हो जाएगा। सूत्रों ने बताया कि रकम हस्तांतरण के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। इसके बाद भुगतान की कार्यवाही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed