{"_id":"2546e65174c9f9730dfc7c72538d57a9","slug":"premium-train-for-gorakhpur-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस ट्रेन में मिलेगा 'हवाई' सफर जैसा मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस ट्रेन में मिलेगा 'हवाई' सफर जैसा मजा
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Apr 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्दी ही एक प्रीमियम ट्रेन शुरू होने वाली है, जिसमें 'हवाई' सफर में मिलने वाली सभी सुविधाओं का बंदोबस्त होगा।
विज्ञापन
डायनामिक किराए वाली यह प्रीमियम ट्रेन 15 अप्रैल को गोरखपुर से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) के बीच चलेगी।
यह ट्रेन 22:05 घंटे में मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन का अधिकतम किराया तत्काल के किराए के दोगुने के बराबर होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रीमियम सुपरफास्ट ट्रेन 02016 गोरखपुर से 15 अप्रैल को और 02015 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 13 अप्रैल को चलेगी।
प्रीमियम ट्रेन 02016 गोरखपुर से सुबह 08:25 बजे छूटकर दोपहर 1:45 बजे लखनऊ जंक्शन और 3:15 बजे कानपुर सेंट्रल से छूटकर झांसी, भोपाल, भुसावल स्टेशनों पर रुकते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल दूसरे दिन सुबह 11:50 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार प्रीमियम ट्रेन 02015 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रात 23:40 बजे प्रस्थान कर भुसावल, भोपाल, झांसी, कानपुर सेंट्रल होते हुए दूसरे दिन रात 11 बजे लखनऊ जंक्शन के रास्ते तीसरे दिन सुबह 04:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन में शयनयान श्रेणी की 10, एसी तृतीय की छह और एसएलआर श्रेणी की दो बोगियां होंगी।