{"_id":"6962ba9aa90f68678d0e4942","slug":"premium-tatkal-seats-are-vacant-yet-bookings-are-not-being-done-lucknow-news-c-13-knp1002-1553666-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रीमियम तत्काल में सीटें खाली, फिर भी नहीं हो रही बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रीमियम तत्काल में सीटें खाली, फिर भी नहीं हो रही बुकिंग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ।मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में प्रीमियम तत्काल कोटे की सीटें खाली होने के बावजूद यात्री टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं। सुस्त सर्वर के कारण यह समस्या हो रही है, जिससे नाराज यात्रियों ने रेलवे से शिकायत की है।
लखनऊ-मुंबई रूट पर ट्रेनों में लंबे समय से वेटिंग चल रही है। तत्काल कोटे में भी यात्रियों को सीटें नहीं मिल पा रही हैं। रविवार को यात्रा करने वाले यात्रियों ने शनिवार को तत्काल कोटे में टिकट बुक करने का प्रयास किया, लेकिन पुष्पक, कुशीनगर, अवध जैसी ट्रेनों में उन्हें वेटिंग ही मिली। रेलवे के प्रीमियम तत्काल कोटे में करीब 220 सीटें खाली थीं, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते यात्री इसकी भी टिकटें बुक नहीं कर सके।
रविवार को अवध एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 12, सेकंड में 7 सीटें रिक्त थीं। एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 37, सेकंड में 5 सीटें खाली थीं। उद्योगनगरी एक्सप्रेस की स्लीपर में 38, थर्ड एसी में 50, सेकंड में 6 सीटें रिक्त थीं। एलटीटी सुल्तानपुर एक्सप्रेस की स्लीपर में 55, थर्ड एसी में 50, सेकंड में 4 सीटें खाली थीं। पुष्पक एक्सप्रेस की थर्ड एसी इकॉनमी में 39, थर्ड एसी में 22, सेकंड में 10 सीटें खाली थीं।
विज्ञापन
महंगी हैं प्रीमियम तत्काल की सीटें
पुष्पक एक्सप्रेस में प्रीमियम तत्काल कोटे की थर्ड एसी इकॉनमी का टिकट 3,215 रुपये और सेकंड एसी का 4,695 रुपये तक था। अवध एक्सप्रेस में थर्ड एसी इकॉनमी का किराया 4,165 रुपये और थर्ड एसी का 4,810 रुपये था। वहीं, मुंबई की उड़ानें छह से सात हजार रुपये में मिल रही हैं।