Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Precise treatment will now be determined through molecular testing: Dr. Sumit

अब मॉलीक्यूलर जांच से तय होगा सटीक इलाज : डॉ. सुमित

Sat, 21 Nov 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Precise treatment will now be determined through molecular testing: Dr. Sumit
पीजीआई में शुरू हुआ कार्यक्रम।
लखनऊ। पीजीआई में शुक्रवार को साइटोकॉन 2026 सम्मेलन में मॉलीक्यूलर साइटोपैथोलॉजी पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने ट्यूमर के इलाज में मॉलीक्यूलर मार्कर की भूमिका पर अपने अनुभव साझा किए। लोहिया संस्थान के पैथोलॉजी विभाग के डॉ. सुमित नारायण ने बताया कि यह थायरॉइड ट्यूमर में बेवजह ऑपरेशन से बचाता है।
विज्ञापन

डॉ. सुमित ने कहा कि थायरॉइड के ट्यूमर में कई बार कोशिकाएं संदिग्ध दिखती हैं। ऐसे मामलों में मॉलीक्यूलर मार्कर यह स्पष्ट कर देते हैं कि ट्यूमर को ऑपरेशन की जरूरत है या केवल निगरानी काफी होगी। इससे मरीज बेवजह ऑपरेशन से बच जाता है। मॉलीक्यूलर जांच से ब्रेस्ट कैंसर में कीमोथेरेपी या हार्मोन वाली दवा का भी पता चलता है।
विज्ञापन

पीजीआई के पैथोलॉजी विभाग के प्रो. राम नवल ने बताया कि फेफड़े के कैंसर में मॉलीक्यूलर जांच ने इलाज की दिशा बदल दी है। अब टारगेटेड थेरेपी और इम्यूनोथेरेपी के लिए जीन में बदलाव की जानकारी अनिवार्य है। साइटोलॉजी नमूने से यह जांच होने पर मरीज को बार-बार बायोप्सी का दर्द नहीं झेलना पड़ेगा। सर्वाइकल कैंसर में एचपीवी जांच और ओवरी ट्यूमर में जीन से जुड़े मार्कर शुरुआती पहचान में सहायक हैं। सैलाइवरी ग्लैंड के ट्यूमर में भी मॉलीक्यूलर मार्कर से प्रकार और व्यवहार का सही अंदाजा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमूने पर निर्भर है मॉलीक्यूलर जांच की सफलता
पीजीआई पैथोलॉजी विभाग के प्रो. मनोज जैन ने कहा कि मॉलीक्यूलर जांच की सफलता नमूने की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। सूई से लिया गया छोटा नमूना सही तरीके से लिया जाए, सही तरीके से रखा जाए और समय पर जांच हो, तभी रिपोर्ट ठीक आती है। उन्होंने कहा कि मॉर्फोलॉजी और मॉलीक्यूलर रिपोर्ट को अलग-अलग नहीं, बल्कि एक साथ पढ़ना चाहिए। जब दोनों निष्कर्ष एक ही दिशा में हों, तभी इलाज का फैसला सबसे सटीक होता है।

छोटे शहरों को मिलेगा सटीक इलाज
डॉ. रामनवल ने कहा कि मॉर्फोलॉजी अब भी जांच की नींव है। प्रिसीजन इलाज के लिए मॉलीक्यूलर जानकारी उसका जरूरी पूरक बन गई है। आने वाले समय में हर साइटोपैथोलॉजी प्रयोगशाला में मॉलीक्यूलर जांच की सुविधा होनी चाहिए। इससे छोटे शहरों के मरीजों को भी बड़े केंद्रों जैसा सटीक इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed