{"_id":"678251dacfbd9b6a750d6d3b","slug":"pre-wedding-shoots-popularity-increases-in-the-city-lucknow-news-c-13-knp1050-1029174-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहर में प्री वेडिंग शूट की बढ़ी लोकप्रियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहर में प्री वेडिंग शूट की बढ़ी लोकप्रियता
विज्ञापन
लखनऊ। प्री वेडिंग शूट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। जन्म-जन्मांतर के बंधन में बंधने से पहले यह कपल्स को एक-दूसरे के साथ अपने प्रेम को व्यक्त करने और इन पलों को कैमरे में कैद करने का खूबसूरत मौका देता है। ऐसे में इसे खास बनाने में कोई कमी न रहे, इसके लिए अब खास लोकेशन्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है।
शहर के वेडिंग इवेंट प्लानर हितेश शर्मा के अनुसार, लोग अब मिरर थीम, पद्मावत थीम और स्पेशल इफेक्ट्स के साथ प्री वेडिंग शूट करा रहे हैं। इनमें स्काई स्कॉट जैसे आकर्षक इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन शूट्स के लिए लोग खास लोकेशन्स चुनते हैं, जिनमें शहर के प्रमुख स्थल भी शामिल हैं। इस ट्रेंड को देखते हुए शहर में प्री वेडिंग शूट की बुकिंग भी बढ़ी है। हितेश के अनुसार, अब तक उनके पास 25 से अधिक बुकिंग शहर के अलग- अलग स्थानों के लिए आ चुकी है।
प्री वेडिंग शूट में लागत
हितेश बताते हैं कि प्री वेडिंग शूट की कीमत शहर में 40 से 50 हजार रुपये के बीच है। वहीं, यदि आप शहर के बाहर किसी खास डेस्टिनेशन पर शूट करना चाहते हैं, तो इसके लिए 80 हजार से एक लाख रुपये खर्च हो सकते हैं। इन पैकेज में वीडियो, फोटो और रील्स भी शामिल होते हैं जो शादी के अनुभव को और भी खास बना देते हैं।
विज्ञापन
ट्रेंड में हैं ये डेस्टिनेशन
शहर में रूमी गेट, कुड़िया घाट, जनेश्वर पार्क और मरीन ड्राइव जैसे प्रमुख स्थलों को दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी और प्री वेडिंग शूट के लिए बुक कर रहे हैं। इन स्थलों पर होने वाली शादियों से वह अपने इस आयोजन को यादगार और विशिष्ट बना रहे हैं।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ