फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pre phd course work result declared

पुनर्वास विवि में पीएचडी कोर्स वर्क का परिणाम जारी

Mon, 15 Jul 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pre phd course work result declared
पुनर्वास विवि में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क का रिजल्ट जारी
विज्ञापन

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में ठप चल रहे पीएचडी कोर्स का पठन-पाठन फिर शुरू होने की उम्मीद जगी है। विवि प्रशासन ने सत्र 2017-18 के प्री-पीएचडी कोर्स वर्क का परिणाम जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द गाइड अलॉट कर इन छात्रों की पीएचडी पूरी कराने की कवायद की जाएगी। ‘अमर उजाला’ ने 3 जुलाई के अंक में विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए ‘शोध केंद्र बनाने का विजन, दाखिले न डिग्री का पता’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। विवि प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लगभग डेढ़ साल बाद हाल में सत्र 2017-18 के प्री-पीएचडी कोर्स वर्क का परिणाम जारी किया गया। इसमें 40 विद्यार्थी पास हुए हैं। विवि के जानकारों के अनुसार प्री-पीएचडी का परिणाम आने के बाद अब विद्यार्थियों को गाइड अलॉट होंगे। इसके बाद टाइटल अलॉट किया जाएगा। हालांकि विवि प्रशासन ने नए पीएचडी अध्यादेश व नए सत्र में पीएचडी प्रवेश को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। विवि में पीएचडी का पिछला सत्र 2018-19 शून्य रहा है। नए सत्र 2019-20 में सभी कोर्सों के प्रवेश चल रहे हैं, लेकिन अब तक पीएचडी का अध्यादेश ही नहीं पास हुआ है। वहीं पूर्व के सत्रों में हुए पीएचडी प्रवेश को लेकर भी जांच प्रक्रिया चल रही है, जिसकी वजह से विभिन्न सत्रों के लगभग 300 विद्यार्थी अपनी पढ़ाई व भविष्य को लेकर सशंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed