{"_id":"655bc37cdc0e85c0360b6b47","slug":"prd-jawan-beaten-tongue-cut-lucknow-news-c-13-lko1012-499220-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीआरडी जवान को पीटा, जीभ काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीआरडी जवान को पीटा, जीभ काटी
Tue, 21 Nov 2023 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
दबंगों द्वारा काटी गई जीभ पर लगे टांके दिखाते भैयालाल। संवाद
माल। दबंगों ने पीआरडी जवान को खेत में ले जाकर लाठियों से हमला कर मरणासन्न कर दिया। उसकी जीभ भी काट दी। पीड़ित की पत्नी का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली मगर वारदात के कई दिन बीतने पर भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं है।
माल के शाहमऊ मजरा कंधरतला रूबी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पति भैयालाल पीआरडी जवान हैं। 15 नवंबर को वह काम से गई थीं।पति व बच्चे घर में थे। रात में पति भैयालाल शौचालय जाने के लिए बाहर निकले तो घात लगाए बैठे गांव के ही दुर्गा प्रसाद, शितलू, जगमोहन, सुरेंद्र प्रसाद व धर्मवीर ने उन्हें दबोच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर भैयालाल को खेत में खींच ले गए और लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। फिर चाकू से जीभ काट दी। भैयालाल को मृत समझकर हमलावर भाग गए।
कुछ देर बाद होश आने पर वह घर पहुंचे। कागज पर लिखकर आपबीती बताई। सूचना पर पुलिस ने भैयालाल को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने भैयालाल की कटी जीभ में टांके लगाए। रूबी का कहना है कि वारदात के सात दिन बाद भी पुलिस उनके पति का बयान लेने नहीं पहुंची। वहीं, माल पुलिस के मुताबिक मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।