{"_id":"6491b98fb42c7a1872075804","slug":"prayer-sought-for-destruction-of-bjp-and-rss-in-mecca-mohsin-raza-claimed-by-tweeting-video-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मक्का में भाजपा और आरएसएस की बर्बादी की मांगी गई दुआ, मोहसिन रजा ने वीडियो ट्वीट कर किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मक्का में भाजपा और आरएसएस की बर्बादी की मांगी गई दुआ, मोहसिन रजा ने वीडियो ट्वीट कर किया दावा
Wed, 21 Jun 2023 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:18 AM IST
सार
मोहसिन रजा ने कहा कि हज जैसी पवित्र यात्रा और काबा जैसे मुकददस जगह भी देश विरोधी विदेशी ताकतों के हाथों का खिलौना बन कर चंद लोगों ने अपनी नकारात्मकता वाली सोच का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
मोहसिन रजा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने वीडिया ट्वीट कर दावा किया है कि भारत से सऊदी अरब हज करने गये यात्रियों ने भाजपा और आरएसएस की बर्बादी की दुआ मांगी जा रही है। उन्होंने गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों से वीडियो की सच्चाई का पता कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
हज जैसी पवित्र यात्रा और काबा जैसे मुक़द्दस स्थान पर भी देश विरोधी विदेशी ताकतों के हाथ के खिलौने ये चंद लोग जिन्होंने अपनी नकारात्मकता वाली सोच का प्रदर्शन किया है ये लोग देश की भाजपा सरकार और आरएसएस के नाश की बद्दुआ कर रहे हैं, (1/3) pic.twitter.com/5WikHUGx30
— Mohsin Raza (@Mohsinrazabjpup) June 20, 2023विज्ञापन
विज्ञापन
मोहसिन रजा ने कहा कि हज जैसी पवित्र यात्रा और काबा जैसे मुकददस जगह भी देश विरोधी विदेशी ताकतों के हाथों का खिलौना बन कर चंद लोगों ने अपनी नकारात्मकता वाली सोच का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हज पर जाने वाले यात्री एक दूसरे मिलकर अपने लिये मांफी मांग कर जाते है ताकि उनका हज कुबूल हो सके। जो लोग वीडियो में भाजपा और आरएसएस के बर्बाद होने की दुआ कर रहे हैं, उनका नजरिया हज का नही है। क्योंकि हज के नजरिये से जाने वाले यात्री नफरत फैलाने वाली बातें नही करते हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो में दक्षिण भारतीय भाषा में बोलते हुये हज यात्री दिख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हज यात्रियों का समूल तमिल भाषा में भाजपा और आरएसएस के लिये बददुआ करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला बताते हुये उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।