फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   praveen togadiya not given permission for rally in sitapur.

प्रवीण तोगड़िया को नहीं मिली जुलूस व रैली की अनुमति, बोले- जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं

Tue, 29 Jan 2019 08:31 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 29 Jan 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
praveen togadiya not given permission for rally in sitapur.
प्रवीण तोगड़िया

जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। जो हिंदू हित का कार्य करेगा, उनके सम्मान की लड़ाई लड़ेगा और अयोध्या में मंदिर निर्माण कराएगा, उसी को जनता जनार्दन चुनेगी। यदि सरकार मंदिर निर्माण नहीं कराती है तो आने वाली नौ फरवरी को दिल्ली में विशाल जनसभा में हिंदू हित के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


यह बातें मंगलवार को सीतापुर पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कही। वे शहर में प्रस्तावित जुलूस व रैली में शामिल होने आए थे मगर जिला प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं दी। ऐसे में मायूस कार्यकर्ताओं को महज उनका स्वागत कर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


मालूम हो कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की जिला इकाई की ओर से 29 जनवरी को शहर में जुलूस व रैली का कार्यक्रम था। परिषद कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुटे थे। यही नहीं जिला संगठन के कार्यकर्ता प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति लेने की जुगत में थे। पर प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। हालांकि प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को शहर के श्यामनाथ मंदिर के समीप पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें किसी से भी डरने या फिर झुकने की जरुरत नहीं है। हमें हर हिंदू को स्वस्थ, समृद्घ एवं स्वाभिमानी बनाना है। तोगड़िया ने जिलाध्यक्ष को आश्वासन दिया कि जल्द ही जनता के बीच आऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed