{"_id":"60b3e4e58ebc3e64ba597e4c","slug":"praspa-starts-electoral-preparations-for-150-seats-shivpal-will-bring-socialist-ideology-parties-on-one-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसपा ने 150 सीटों पर शुरू की चुनावी तैयारी, समाजवादी विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाएंगे शिवपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसपा ने 150 सीटों पर शुरू की चुनावी तैयारी, समाजवादी विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाएंगे शिवपाल
Mon, 31 May 2021 12:47 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 31 May 2021 12:47 AM IST
सार
शिवपाल यादव ने लखनऊ सहित 20 सीट पर उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं जो सक्रिय होकर मैदान में डटे हुए हैं। पार्टी के रणनीतिकार समाजवादी विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाने में भी जुट गए हैं।
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के करीब 150 सीटों पर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। राजधानी लखनऊ सहित 20 सीट पर उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं जो सक्रिय होकर मैदान में डटे हुए हैं। पार्टी के रणनीतिकार समाजवादी विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाने में भी जुट गए हैं।
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के लिए यह पहला विधानसभा चुनाव है। लेकिन पार्टी के मुखिया पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव सियासी बिसात के पुराने खिलाड़ी हैं। उन्होंने करीब 6 माह पहले पूरब से पश्चिम तक विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा कर अपनी संगठनात्मक तैयारी आंकी थी।
विज्ञापन
होली के ठीक दूसरे दिन प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में पार्टी के प्रमुख सिपहसालारों से अन्य सीटों पर रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया था। करोना काल के दौरान पार्टी होमवर्क में जुटी रही। अब विधानसभा क्षेत्रवार सियासी गणित और मुद्दे तैयार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए किसी भी तरह के समझौते के लिए वह तैयार हैं। विभिन्न पार्टियों से बातचीत हो चुकी है। सपा से समझौते के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वह इस पर विचार कर सकते हैं। उनका प्रयास है कि समाजवादी विचारधारा के लोग एक मंच पर आएं और मजबूती से चुनाव लड़े।