फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prasadam controversy: Three tons of laddus from Tirupati were distributed in Ram temple's Pran Pratistha,

प्रसादम विवाद : राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बांटे थे तिरुपति से आए तीन टन लड्डू, संत भड़के; सदमे में रामभक्त

Sat, 21 Sep 2024 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 05:55 AM IST
सार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान तिरुपति से आए तीन टन लड्डू को यहां प्रसाद के रूप में वितरित किया गया था। अब लड्डू में मांसाहारी पदार्थों की मिलावट की जानकारी होने के बाद संतों में नाराजगी है। 

विज्ञापन
Prasadam controversy: Three tons of laddus from Tirupati were distributed in Ram temple's Pran Pratistha,
तिरुपति लड्डू विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसादम लड्डू में गाय की चर्बी और मछली का तेल इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आने के बाद राम नगरी के संत और भक्त दोनों दंग हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान तिरुपति से आए तीन टन लड्डू को यहां प्रसाद के रूप में वितरित किया गया था। अब लड्डू में मांसाहारी पदार्थों की मिलावट की जानकारी होने के बाद संतों में नाराजगी है। 

विज्ञापन


संतों का कहना है कि पता नहीं कब से तिरुपति मंदिर के प्रसाद में यह मिलावट चल रही थी। पूरे देश से भक्त वहां दर्शन करने जाते हैं और प्रसाद लेते हैं। सभी की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है, जो भी संस्था या ट्रस्ट इसमें शामिल है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

प्याज-लहसुन वर्जित है, लड्डू     में गाय की चर्बी...हे भगवान
रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अयोध्या में वैष्णव संत और भक्त प्याज और लहसुन का भी उपयोग नहीं करते हैं। ऐसे में प्रसाद में पशुओं की चर्बी मिलने का मामला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखी करने वाला है।

  • यह हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। जल्द ही ऐसा कुकृत्य करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए।

हमने नहीं बांटे तिरुपति के लड्डू : चंपत राय
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्राण प्रतिष्ठा में तिरुपति के लड्डू बांटने के सवाल पर कहा कि हमने लड्डू नहीं बांटे। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बहुत सारे भक्तों ने बहुत सारी चीजें भेंट में दी थीं। यह तिरुपति से जुड़ा मामला है। हमारा बोलना उचित नहीं। 



तमिलनाडु के आपूर्तिकर्ता का दावा, प्रयोगशाला ने गुणवत्ता प्रमाणित की थी
आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर को घी की आपूर्ति करने वाली कंपनी एआर डेयरी ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके उत्पाद के नमूनों को अधिकारियों ने गुणवत्ता प्रमाणित करते हुए मंजूरी दे दी।

तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित फर्म के प्रवक्ताओं ने बताया कि केवल जून और जुलाई महीने के दौरान ही उन्होंने तिरुमाला भगवान वेंकटेश्वरस्वामी मंदिर को घी की आपूर्ति की थी। जब तिरुपति मंदिर को घी की आपूर्ति की गई तो उसे विधिवत मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला रिपोर्ट के साथ भेजा गया। हमारा घी अब तिरुपति मंदिर नहीं भेजा जा रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed