फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pran Pratistha: Hospitals of Lucknow and Ayodhya will remain on alert mode

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: अलर्ट मोड पर रहेंगे लखनऊ और अयोध्या के अस्तपाल, सार्वजनिक किए गए इमरजेंसी नंबर

Wed, 10 Jan 2024 05:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 10 Jan 2024 05:47 PM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अगर किसी प्रकार की दुर्घटना हो जाने की दशा में अस्पतालों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है। संबंधित अस्पतालों में नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Pran Pratistha: Hospitals of Lucknow and Ayodhya will remain on alert mode
एंबुलेंस की सुविधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या व लखनऊ के अस्पतालों को कनेक्ट किया गया है। इसके लिए शासन ने अस्पतालों में नोडल अधिकारी नामित करके उनके फोन नंबर भी सार्वजनिक किए हैं। इससे चिकित्सक एक-दूसरे से संपर्क साध सकेंगे। साथ ही इमरजेंसी में मरीजों के इलाज में भी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन


बीते दिनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के अलावा लखनऊ के बड़े चिकित्सा संस्थानों को भी अलर्ट रखने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में सभी अस्पतालों में कंट्रोल रूम बनाकर नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। उनकी सूची भी सार्वजनिक की गई है।
विज्ञापन


शासन से जारी सूची के अनुसार, डॉ. राम मनोहर लोहिया आर्युविज्ञान संस्थान लखनऊ में डॉ. अजय सिंह और डॉ. शुभांकुर भारद्वाज, केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में डॉ. संदीप तिवारी, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में डॉ. विनोद आर्या, श्रीराम चिकित्सालय में चीफ फार्मासिस्ट वाईपी सिंह, जिला अस्पताल में अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा, महिला अस्पताल में डॉ. विभा कुमारी, 100 बेड के कुमारगंज अस्पताल में डॉ. अरविंद कुमार मौर्या व चीफ फार्मासिस्ट राम आशीष को नोडल बनाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन निजी संस्थान भी शामिल
हृदय रोग के इलाज के लिए हर्षण हृदय संस्थान, रीडगंज, न्यूरो सर्जरी के लिए राज राजेश्वरी हॉस्पिटल नहरबाग व एमआरआई के लिए सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर को भी सूची में शामिल किया गया है। इनमें संचालकों के फोन नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed