फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prakash javadekar attack on congress

'राजा अरेस्ट हो सकते हैं तो पीएम क्यों नहीं'

Thu, 24 Oct 2013 08:08 PM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ Updated Thu, 24 Oct 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
prakash javadekar attack on congress

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कहा कि प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी आसमानी नहीं बल्कि केंद्र सरकार निर्मित है। महंगाई कुपोषण बढ़ाता है।

कांग्रेस देश में कुपोषण को बढ़ावा दे रही है। आम आदमी के साथ के नाम पर वोट मांगने वाली कांग्रेस ने जनता से विश्वासघात किया है।

जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा के पास महंगाई घटाने का फॉर्मूला है। केंद्र में सरकार बनी तो भाजपा यह करके दिखाएगी।

उन्होंने कहा कि कोयला खदान आवंटन घोटाला में प्रधानमंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

पढ़ें-सोनिया ने आमंत्रित नहीं किया तो बिफरे अखिलेश

जब राष्ट्रमंडल खेलों में फाइलों पर अंतिम हस्ताक्षर करने वाले ललित मोदी और टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले से संबंधित फाइलों में हस्ताक्षर करने वाले दूरसंचार मंत्री ए. राजा को इस्तीफा देना पड़ता है, गिरफ्तारी होती है तो कोयला खदान आवंटन घोटाला के लिए प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते।
विज्ञापन


जावड़ेकर बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जावड़ेकर ने कहा कि प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। यह कोई आसमानी संकट नहीं है। यह सरकार निर्मित संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया में महंगाई घट रही है, पर भारत में बढ़ रही है। सामान्य सिद्धांत है कि मंदी में महंगाई घटती है, लेकिन कांग्रेस इस सिद्धांत को भी उलटने पर आमादा है।

गोदामों में लाखों टन अनाज रखा है। इसके बावजूद महंगाई बढ़ती जा रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस व शराब माफिया के बीच साठगांठ हो गई है।

इसलिए कांग्रेस इस अनाज को इतना सड़ा देना चाहती है कि इसे सस्ती कीमतों में शराब बनाने के लिए दिया जा सके। सपा और बसपा कांग्रेस के पापों में भागीदार हैं। ये कुछ नहीं कर सकतीं।

आंतरिक और बाहरी सुरक्षा का संकट
जावडे़कर ने कहा कि केंद्र की लचर नीतियों के कारण ही पाकिस्तान आए दिन गोलाबारी करता है। हमारे सैनिकों के सिर काट लेता है।

इसके बावजूद हमारे प्रधानमंत्री पाकिस्तान से वार्ता ही करते रहते हैं। पिछले एक साल में पाकिस्तान ने भारत के 52 चौकियों पर हमला बोला है।

रोजाना हमारे 3-4 सैनिक मारे जाते हैं। पाक लगभग 200 बार सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है। चीन हमारी सीमाओं पर अतिक्रमण कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार मौन धारण किए है। उसे चीन को दो टूक जवाब देना चाहिए।

प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग

जावड़ेकर ने कहा कि सीबीआई ने प्रधानमंत्री कार्यालय से फाइलें मांगी हैं। भाजपा की जानकारी के अनुसार, 139 निजी कंपनियों को कोल ब्लॉक देने वाली फाइलों पर प्रधानमंत्री ने अंतिम हस्ताक्षर किए हैं। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।


सांप्रदायिक हिंसा विरोधी विधेयक का समर्थन नहीं
जावड़ेकर ने कहा कि सांप्रदायिक हिंसा विरोधी विधेयक समाज को बांटने वाला है। इसके अनुसार हर स्थिति में हिंदू ही दोषी माना जाएगा। भाजपा यह नहीं होने देगी।

राहुल गांधी को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपनी पार्टी का इतिहास पढ़ लेना चाहिए। जिस पार्टी ने तीन दिन में तीन हजार सिखों की हत्या करवा दी हो, उस पार्टी के लोगों का भाजपा पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाना ठीक नहीं लगता।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed