फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pragatishil samjawadi party executive meeting in lucknow.

प्रसपा की पहली कार्यकारिणी में गठबंधन पर बरसे शिवपाल, बोले- ये स्वार्थहित में लिया गया फैसला

Tue, 29 Jan 2019 08:05 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 29 Jan 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
pragatishil samjawadi party executive meeting in lucknow.
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी की पहली कार्यकारिणी बैठक में कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन स्वार्थहित में किया गया है। इसका हश्र चुनाव परिणाम में देखने को मिलेगा। जिन लोगों को गठबंधन का अहंकार है वह जल्द ही चकनाचूर हो जाएगा।

विज्ञापन


बैठक में पार्टी का आर्थिक व राजनैतिक प्रस्ताव पास हुआ, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। शिवपाल ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन बेमेल है। सच तो ये है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने कभी समाजवादी पार्टी का सम्मान ही नहीं किया। बसपा राज में समाजवादियों पर जुर्म बढ़ गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे सामने बड़ी कठिन चुनौतियां हैं लेकिन पिछले तीन महीनों में हमने जैसे पार्टी खड़ी की है। उससे हमने खुद को साबित किया है। बैठक में पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को श्रद्घांजलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed