फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pragatishil samajwadi party protest in lucknow.

जनसमस्याओं को लेकर प्रसपा का प्रदर्शन, आदित्य यादव बोले- युवाओं व किसानों पर ध्यान दे सरकार

Mon, 31 Dec 2018 03:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Dec 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
pragatishil samajwadi party protest in lucknow.
प्रदर्शन करते प्रसपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के पुत्र व पार्टी के महासचिव आदित्य यादव के नेतृत्व ने लखनऊ में जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने युवाओं, किसानों व महिलाओं के मुद्दे उठाए।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी राजभवन की तरफ जा रहे थे लेकिन उन्हें हजरतगंज में ही रोक दिया गया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओें ने पुलिस का बैरियर तोड़ दिया। हालांकि, एडीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं का ज्ञापन ले लिया, जिससे कि वो शांत हो गए।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में आदित्य यादव ने कहा कि हम इस प्रदर्शन में किसानों, युवाओं व महिलाओं के मुद्दे उठा रहे हैं। ये बड़ी विडंबना है कि आज चतुर्थ श्रेणी की नौकरी के लिए एमबीए पास युवा आवेदन कर रहे हैं। किसानों को आसानी से खाद नहीं मिल पा रही है। अगर मिलती भी है तो महंगे दामों पर दिया जाता है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य ने कहा कि सरकार पटरी दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर हटा रही है। ऐसे लोगों के लिए सरकार को कोई निश्चित जगह उपलब्ध करवानी चाहिए जिससे कि छोटे दुकानदार अपनी अजीविका चला सकें। ऑटो रिक्शा की जगह ई-रिक्शा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को युवा, किसान व महिलाओं के मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed