फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pradeep kabootra named in case of murder case of ajit singh

अजीत सिंह हत्याकांड में प्रदीप कबूतरा भी आरोपी

Fri, 19 Mar 2021 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
pradeep kabootra named in case of murder case of ajit singh
लखनऊ। मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या में एक और नाम शामिल हो गया है। प्रदीप कबूतरा का नाम पुलिस ने केस में बढ़ा लिया है। यह नाम शूटर संदीप सिंह बाबा, गिरधारी उर्फ कन्हैया और शिवेंद्र उर्फ अंकुर से पूछताछ के बाद बढ़ाया गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजीत सिंह की हत्या के मामले में शूटर शिवेंद्र उर्फ अंकुर के समर्पण करने के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया तो कई खुलासे हुए। विभूतिखंड पुलिस के मुताबिक, घटना के तीन दिन बाद ही प्रदीप कबूतरा का नाम सामने आया था लेकिन बाद में तफ्तीश अन्य बिंदुओं पर होती रही थी। अब शिवेंद्र सिंह उर्फ अंकुर के पकड़े जाने के बाद प्रदीप की भूमिका के बारे में कई नई बातें सामने आई हैं। अंकुर को बृहस्पतिवार सुबह फिर पूछताछ के लिए जेल से लाया गया। पुलिस अफसरों ने उससे पांच घंटे पूछताछ की। इस दौरान उसने कई जानकारियां दीं। हालांकि उसने कई पुरानी बातें ही दोहराई। शाम सात बजे तक पुलिस ने उसे जेल में दाखिल कर दिया। उसकी दो दिन में रोज 10-10 घंटे की पूछताछ करने की रिमांड कोर्ट ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed