{"_id":"627d34d55173fd2d873d0c6d","slug":"practical-exams-of-intermediate-students-will-be-held-from-17-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: इंटर के छूटे विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 17 से, फिर नहीं दिया जाएगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: इंटर के छूटे विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 17 से, फिर नहीं दिया जाएगा मौका
Fri, 13 May 2022 12:16 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 May 2022 12:16 AM IST
सार
छूटे हुए विद्यार्थियों के लिए यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट कक्षाओं के जो विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं दे सके थे, वे अब 17 से 20 मई के बीच परीक्षाएं दे सकेंगे। इसके बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं देने के लिए कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। इस बाबत माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल से 4 मई के बीच दो चरणों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई गई थीं। इसके बावजूद कुछ विद्यार्थियों की परीक्षाएं छूट गई थीं। इसकी सूचना संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने परिषद के पोर्टल पर अपलोड कराई थी।
विज्ञापन
ऐसे छूटे विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं फिर से 17 से 20 मई के बीच कराई जाएंगी। संबंधित विद्यार्थी अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क करके निर्धारित तिथियों के बीच प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधी सभी सूचना व प्रयोगात्मक परीक्षकों के नियुक्ति पत्र आदि संबंधित विद्यालयों के पोर्टल पर अपलोड करा दिए गए हैं। साथ ही इन्हें अलग से जिला विद्यालय निरीक्षकों के पोर्टल व संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के पोर्टल पर भी अपलोड करा दिया गया है।