{"_id":"05e743c34abae0794f7e0be1b5a67fd6","slug":"pps-officers-red-face-in-delay-of-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोन्नति में देरी तो गुस्साए पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोन्नति में देरी तो गुस्साए पुलिस अधिकारी
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 17 Feb 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस वीक के मौके पर रविवार को आयोजित पीपीएस आफिसर्स एसोसिएशन की बैठक में अफसरों का असंतोष फूटकर बाहर आ गया।
विज्ञापन
डीजीपी समेत अन्य उच्च अधिकारियों को सामने प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने तमाम मुद्दों पर संवर्ग के अधिकारियों के साथ न्याय न होने का आरोप लगाया।
पीपीएस अफसरों ने यहां तक कहा कि काडर रिव्यू के नाम पर जो कवायद हुई वह रिव्यू की न होकर संवर्ग में चंद पदों को बढ़ाने तक सीमित रही।
पीपीएस अधिकारियों ने मुखर होकर डीजीपी व गृह सचिव को 15 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम से प्रेषित किया।
पुलिस आफिसर्स मेस में आयोजित पीपीएस अधिकारियों की बैठक में आईजी कार्मिक राम कुमार ने जब पीपीएस अधिकारियों के हित में किए गए कार्यों को विभाग की उपलब्धियों के तौर पर गिनाना शुरू किया तो एसोसिएशन के सदस्यों ने उनके दावे को नकार दिया।
विज्ञापन
सदस्यों ने कहा कि उपलब्धियों में कई ऐसे फैसलों को भी शामिल कर लिया गया जो अदालत के आदेश पर लेने पड़े।
पीपीएस अधिकारियों ने जो खास दर्द सामने रखा वह यह था कि जहां पीपीएस अधिकारियों को 25 से 26 वर्ष की सेवा के बाद जो अधिकारी आईजीपी (वर्तमान में डीजीपी) के पद पर पहुंचते थे, वही अधिकारी अब इससे अधिक सेवा अवधि में भी अपर पुलिस अधीक्षक ही रह जाते हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि पीपीएस काडर रिव्यू में विलंब और आईपीएस काडर रिव्यू समय से न किए जाने की वजह से कई अधिकारी आईपीएस बने ही रिटायर हो गए और कई इसी वजह से सुपरसीड हो रहे हैं।
जुगुल किशोर बने एसोसिएशन के अध्यक्ष
पुलिस वीक पर बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जुगुल किशोर छठवीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाए गए। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का फिर से चयन कर लिया गया।
सिर्फ कोषाध्यक्ष के पद पर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार का चयन किया गया। जबकि संयुक्त सचिव के पद पर जेके सिंह और महासचिव के पद पर डीएसपी एके सिंह को नामित किया गया।