फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pp singh of dudhwa national park is suspended

दुधवा नेशनल पार्क के उप निदेशक पीपी सिंह हटाए गए

Sat, 20 Feb 2016 03:10 PM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
pp singh of dudhwa national park is suspended

दुधवा नेशनल पार्क के उप निदेशक पीपी सिंह को शासन ने शुक्रवार को हटा दिया। पिछले कई महीने से लखीमपुर की डीएम किंजल सिंह से उनका विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


पीपी सिंह को दुधवा से हटाकर मुख्यालय पर प्रमुख वन संरक्षक से संबद्ध किया गया है। कतर्नियाघाट के डीएफओ आशीष को दुधवा के उप निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


पीपी सिंह व किंजल सिंह के बीच पिछले कई महीने से शह और मात का खेल चल रहा था। आईएएस और आईएफएस के बीच छिड़ी जंग शासन तक पहुंच गई थी।

किंजल सिंह पीपी सिंह पर भारी पड़ी

pp singh of dudhwa national park is suspended

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने दोनों को तलब कर पंचायत भी कराई थी, लेकिन विवाद थमा नहीं। आखिरकार किंजल सिंह भारी पड़ीं और पीपी सिंह को हटना पड़ा।

हालांकि विभागीय सूत्रों का कहना है कि दुधवा के उप निदेशक का पद डीएफओ स्तर का है। पीपी सिंह की पदोन्नति वन संरक्षक के पद पर हो गई है इसलिए उन्हें दुधवा से हटाकर मुख्यालय पर संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed