{"_id":"3a9646136770501bd591cbdf327c564b","slug":"powercut-in-primary-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसे हुआ जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसे हुआ जवाब तलब
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Thu, 17 Oct 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में विद्युतीकरण कराने में लापरवाही बरतने पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा निदेशक वासुदेव यादव ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों से इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में विद्युतीकरण के लिए 20 माह पहले जिलेवार धनराशि दी गई थी।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2011-12 में 15 करोड़ और 2012-13 में 27,42,09,072 रुपये दिए गए थे।
इस राशि से फतेहपुर, शाहजहांपुर, एटा, मैनपुरी, इलाहाबाद, जौनपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, संभल, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, हमीरपुर, कन्नौज, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, अंबेडकर नगर तथा औरैया के अंबेडकर गांवों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में विद्युतीकरण कराया जाना था।
विज्ञापन
इसके बाद भी आवंटित धनराशि के मुताबिक अभी तक शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का काम नहीं हुआ। निदेशक ने इस पर नाराजगी जताते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।