फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power supply will remain suspended today in several areas, including Sahadatganj

Lucknow News: सहादतगंज समेत कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली

Sat, 25 Jul 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Power supply will remain suspended today in several areas, including Sahadatganj
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। शहर के सहादतगंज समेत कई इलाकों में शनिवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान कहीं पर पेड़ों की छंटाई होगी तो कहीं सुधार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन



अपट्रॉन उपकेंद्र के तहत बिहारीपुर, बावली, हसनगंज, नींबू बगिया, सहादतगंज के उपभोक्ता सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित होंगे। जीटीआई उपकेंद्र के पान दरीबा, नत्था होटल चौराहा, छोटी लाइन, लाटूश रोड के आसपास का क्षेत्र सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली संकट की चपेट में रहेगा।



गोमतीनगर के विश्वास खंड उपकेंद्र के विवेक खंड-2 और विनय खंड-2 और 3 के कुछ उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 10 से दोपहर 2 बजे बंद रहेगी। विपिन खंड उपकेंद्र के ताज होटल, यूपी दर्शन पार्क, गांधी सेतु के आसपास सुबह 6 से 7 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। अलीगंज के कपूरथला उपकेंद्र के एलडीए मार्केट, सेक्टर-बी अलीगंज, सेक्टर-एफ, महानगर मुलायम पार्क, कौशल विकास मिशन के आसपास की बिजली आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर 1 बजे बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed