फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power supply collapses in extreme heat

Lucknow News: भीषण गर्मी में चरमराई बिजली आपूर्ति

Tue, 28 May 2024 04:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Power supply collapses in extreme heat
रायबरेली। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में बिजली का संकट बढ़ गया है। इमरजेंसी और फाल्ट के बहाने सोमवार को पांच से 10 घंटे तक बिजली कटौती हुई। शहर में सुबह चार से सात बजे तक बिजली न आने से लोग बेहाल रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में जब चाहा तब बिजली काट दी जा रही है। कई क्षेत्रों में दिनभर बिजली गुल रही। ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल रहे तो अफसर बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक 24 घंटे बिजली देने का रोस्टर है, लेकिन शायद ही ऐसा कोई दिन रहा होगा, जब 24 घंटे बिजली मिली हो। गर्मी बढ़ने के बाद तो स्थिति और भी खराब हो गई है। सोमवार को तड़के चार बजे शहर के कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। इंतजार करते करते सात बज गए। ऐसे में लोगों की दिनचर्या तक प्रभावित रही।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के कठगर विद्युत उपकेंद्र जुड़े उपभोक्ताओं को बमुश्किल आठ से 10 घंटे बिजली मिल रही है। इसी तरह जगतपुर उपकेंद्र से भी रात में एक-एक घंटे तक कई बार बिजली काटी जा रही है। कहीं फाल्ट का बहाना करके तो कहीं इमरजेंसी कटौती दिखाकर बिजली गुल की जा रही है। अधीक्षक अभियंता आरएन सरोज का कहना है कि जितनी बिजली मिल रही है, वह दी जा रही है। अघोषित कटौती ऊपर से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरलोड से 25 दिन में फुंक गए 100 ट्रांसफार्मर
जिले में ओवरलोड की वजह से 25 दिन में 100 से ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंक गए। कहीं केबल फुंक रही हैं तो कहीं ट्रांसफार्मरों के दगा देने से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। बछरावां के हसनगंज गांव के निकट लगा ट्रांसफार्मर शनिवार की रात 12 बजे जल गया। इससे 400 घरों की बिजली गुल हो गई।

जगतपुर में 20 हजार उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल रही है। राधेश्याम, हीरालाल, विपिन कुमार ने बताया बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है। जगतपुर के ओमनगर में ज्यादा क्षमता को ट्रांसफार्मर लगने के बाद उपभोक्ताओं को अब भरपूर बिजली मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed