{"_id":"6ab9893ff5e7b5a91c085cb0","slug":"power-outage-for-four-days-commotion-at-fci-substation-amidst-rain-lucknow-news-c-13-lko1070-1939686-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार दिन से बिजली गुल, बारिश में एफसीआई उपकेंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार दिन से बिजली गुल, बारिश में एफसीआई उपकेंद्र पर हंगामा
Mon, 28 Sep 2026 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
बारिश से खराब हुए बिजली के खंभे।
लखनऊ। एफसीआई उपकेंद्र के मोहान रोड स्थित काकोरी मोड़ की मार्केट और आसपास के घरों में चार दिन से बिजली गुल है। बिजली संकट से करीब 50 हजार लोग प्रभावित हैं। मार्केट के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार को खराब हो गया था। चार दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज लोग शनिवार रात 8:30 बजे भारी बारिश के बीच उपकेंद्र पहुंच गए और प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी दुकानदार विवेक, रंजीत, सर्वेश, अटल आदि ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से दुकानों और घरों में अंधेरा है। बिजली पर जलापूर्ति निर्भर होने से पीने के पानी का भी संकट है। परिवार मोबाइल चार्ज करने तक को तरस गए। शनिवार रात आश्वासन दिया गया था कि रविवार सुबह ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। लेकिन दोपहर दो बजे तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर लोग दोबारा उपकेंद्र पहुंच गए। बिजली निगम के अधिकारियों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने लोगों को समझाकर जल्द बिजली आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया।
जेई-एसडीओ पर मोबाइल बंद रखने का आरोप
पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि जेई और एसडीओ के सीयूजी नंबर बंद रहते हैं। किसी तरह अवर अभियंता के निजी नंबर पर फोन किया गया तो अभद्रता से बात करते हुए फोन काट दिया गया। स्थानीय लोगों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। उधर, काकोरी उपकेंद्र से जुड़े दुर्गागंज, शहीद स्मारक और शाहपुर फीडर की बिजली आपूर्ति भी शनिवार देर रात तेज बारिश के चलते बंद हो गई। रविवार दोपहर बाद आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन
नादरगंज में 200 मकानों की आपूर्ति ठप
सरोजनीनगर में शनिवार दोपहर तीन बजे डबल पोल में रखे ट्रांसफार्मर सहित हाईटेंशन लाइन के सात खंभे टूट गए। इन्हें नहीं लगाए जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार सुबह 10 बजे नादरगंज पावर हाउस पहुंचकर हंगामा किया। अमौसी स्थित साईं सुरक्षा नगर के लोगों ने बताया कि उनके यहां नादरगंज पावर हाउस के गौरी फीडर से बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार को बारिश और तेज हवा के दौरान एक पेड़ की डाल 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर गिर गई। इससे डबल पोल में रखा ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइन के खंभे टूटकर जमीन पर गिर गए। इससे 200 मकानों की बिजली आपूर्ति ठप है। अवर अभियंता दिनकर यादव ने जल्द खंभे बदलवाकर आपूर्ति चालू कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ।
25 दिन से झुका बिजली का खंभा
चिनहट में विधायक चौराहा स्थित रामलीला भवन के पास मुख्य मार्ग पर करीब 25 दिनों से बिजली का खंभा झुका हुआ है। खंभे का निचला सिरा जंग लगने से कट गया है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में हादसे का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा कभी भी गिर सकता है। रामलीला मेला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन मामला सिफर है।