फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power outage continued for 20 hours, protests held at Dubagga substation

Lucknow News: 20 घंटे तक बिजली रही गुल, दुबग्गा उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Sat, 06 Jun 2026 03:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
Power outage continued for 20 hours, protests held at Dubagga substation
दुबग्गा उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। दुबग्गा उपकेंद्र के जेहटा फीडर अंतर्गत लक्ष्मी अस्पताल के पास की कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगातार 20 घंटे से अधिक समय तक बिजली न आने से आक्रोशित लोगों का सब्र शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे जवाब दे गया। आक्रोशित उपभोक्ता दुबग्गा उपकेंद्र पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात एक डंपर ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना में दो पोल के ऊपर रखा ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया जिससे आपूर्ति ठप हो गई। शिकायतों के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। भीषण उमस में 20 घंटे तक आपूर्ति चालू न होने पर लोग उपकेंद्र पहुंचे। उपकेंद्र से जेई चले गए थे और उनका फोन भी नहीं उठ रहा था। जिसके बाद प्रदर्शन शुरू हुआ। पुलिस ने लोगों को समझाया। उपभोक्ताओं के दावे से इतर उपकेंद्र के अवर अभियंता ऋषि गोस्वामी ने बताया कि कॉलोनी में लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई है। खराबी दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन



बंदरों के चलते अमीनाबाद में दो घंटे तक अंधेरा

अमीनाबाद उपकेंद्र के तहत नजीराबाद में शुक्रवार को बंदरों की उछल-कूद के चलते दो घंटे तक बिजली बाधित रही। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने के कारण व्यापारियों ने समय से पहले दुकानें बंद की दीं। व्यापारी नेता सुरेश छबलानी ने बताया कि शाम 7:30 बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई तो रात 9:30 बजे तक चालू नहीं हो सकी। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि नजीराबाद की बिजली बंद होने की सूचना उपकेंद्र के जिम्मेदारों ने उनको भी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के लिए ढाई घंटे तक जागे 500 परिवार

नूरबाड़ी उपकेंद्र इलाके में केबल जल जाने के कारण बृहस्पतिवार की रात ढाई घंटे तक 500 परिवार बिजली की आस में जागते रहे। उपभोक्ताओं ने बताया कि मातादीन रोड व आसपास के इलाकों में रात 1:30 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा कुछ अन्य इलाकों में वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के कारण बार-बार बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। आधी रात को लोग उपकेंद्र भी गए, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीओ गुलरेज अली ने बताया कि रात में एक केबल में आग लगने से महज 15 मिनट के लिए आपूर्ति में व्यवधान आया था। हालांकि, उपभोक्ताओं का कहना कि सुबह 4 बजे आपूर्ति बहाल हुई।

यहां भी उपभोक्ताओं ने झेला संकट

बृहस्पतिवार की रात जीपीआरए उपकेंद्र के मिश्रपुर फीडर में ब्रेकडाउन आने से क्षेत्र की बिजली करीब एक घंटे तक बाधित रही।
जानकीपुरम गार्डन फीडर पर प्रतिभा मोटर्स के पास एबीसी लाइन में फॉल्ट आने से सप्लाई प्रभावित हो गई। जांच के दौरान शिवपुरी कॉलोनी में ट्रांसफार्मर के निकट 11 केवी लाइन का तार टूटा मिला।


अल्कापुरी क्षेत्र में गायत्री मंदिर के पीछे स्थित ट्रांसफार्मर पर मेंटेनेंस कार्य कराए जाने के कारण आसपास के इलाके में करीब एक से डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।

दुबग्गा उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता। 

दुबग्गा उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed