{"_id":"68604fc3153282827a03afce","slug":"power-failure-due-to-fault-and-overcurrent-lucknow-news-c-13-lko1070-1269860-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फॉल्ट और ओवरकरंट से बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फॉल्ट और ओवरकरंट से बिजली ठप
विज्ञापन
लखनऊ। शहर से लेकर गांव तक हुई बारिश के कारण शनिवार को फॉल्ट व ओवरकरंट से चार घंटे तक बिजली संकट उत्पन्न हुआ। इस दौरान काकोरी, बसंतकुंज, रहमानखेड़ा उपकेंद्र ठप होने के साथ ही माल में पोल और तार टूटने की घटनाएं भी हुईं।
जीटीआई उपकेंद्र के एक ट्रांसफार्मर से ऑयल लीकेज हो रहा था। इससे प्रीत मार्केट, गुरुद्वारा रोड, विजय नगर की बिजली 45 मिनट तक ठप रही। ठाकुरगंज फीडर में आए फॉल्ट के कारण ठाकुरगंज, निरालानगर उपकेंद्र के माउंट मेरी, विवेकानंदपुरी, जबकि न्यू कैंपस उपकेंद्र के आईआईएम रोड फीडर में फॉल्ट से आईआईएम रोड, इंद्रपुरी, शालीमार गार्डन, मधुपुरम, बाला एन्क्लेव, बालाजी विहार, रायपुर की बिजली बाधित हुई।
तेज हवा और बारिश से लाइनों पर पेड़ गिरने, पोल व तार टूटने के कारण माल उपकेंद्र से जुड़े नारायणपुर, मांझी, अटारी, नवीपनाह, शंकरपुर की बिजली बंद हुई, जिससे ग्रामीणों को शाम चार से रात आठ बजे तक परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, गोमतीनगर में ओवरकरंट के कारण विपिनखंड उपकेंद्र से विशालखंड व विपुलखंड की बिजली आपूर्ति में कई राउंड व्यवधान आया।
विज्ञापन
खंभे में शार्ट सर्किट से आग
सरोजनीनगर में शुक्रवार रात बिजली के खंभे में शार्टसर्किट से आग लग गई, जिससे काफी देर तक बिजली संकट रहा। फायर अफसर सुमित प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सरोजनीनगर थाने के पास त्रिमूर्तिनगर स्थित खंभे में आग लग गई है। इस पर उपकेंद्र से बिजली को बंद कराकर आग बुझाई गई।