फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power failure, defeat did not see - winning drama

बिजली गुल, नहीं देख पाए हार-जीत, हंगामा

Sat, 17 May 2014 08:50 AM IST
शैलेष अरोरा/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेष अरोरा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 May 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
Power failure, defeat did not see - winning drama

ठाकुरगंज क्षेत्र में शुक्रवार को 2000 कनेक्शन धारक घर और कारोबार स्थल पर लोग लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की हार-जीत नहीं देख सके।

विज्ञापन


लोगों के चुनावी रुझान के देखने में बिजली बाधा बनी। इससे नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा किया, लेकिन बिजली तब आई जब अधिकतर चुनाव के रुझान जीत में तब्दील हो चुके थे।

जल निगम के द्वारा जमीन खोदाई के दौरान सुबह 8 बजे गऊघाट उपकेंद्र से निकले 11 केवी ठाकुरगंज फीडर के भूमिगत केबल जेसीबी ने काट दिया था।

इससे मल्लाही टोला सहित आसपास के एक दर्जन मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। टीवी में चुनावी रुझान देखने में खलल पड़ा तो 50-60 लोग गऊघाट उपकेंद्र पर हंगामा करने पहुंच गए।
विज्ञापन


लेकिन उपकेंद्र ने ऑपरेटर केबल कटने से कम से कम पांच घंटे बाद बिजली चालू करने की बात कही। इलाकाई लोगों ने कुछ देर तक हंगामा किया और फिर लौट गए।

अधिशासी अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर दो बजे केबल सही करने के बाद बिजली चालू की गई।  विधानसभा मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय को बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर शाम चार बजे धूं-धूं कर जलने लगा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में बिजली बंद हुई फिर दमकल ने पहुंचकर ट्रांसफार्मर की आग को बुझाया। इलाकाई इंजीनियर ढाई घंटे बाद ट्रॉली ट्रांसफार्मर से बिजली चालू कर सके।

220 केवी सरोजनीनगर उपकेंद्र से पोषित 33/11 केवी नादरगंज, इंद्रलोक, न्यू आलमबाग, चंदरनगर, रेलवे पावर हाउस, आशियाना, उतरेठिया उपकेंद्र की शनिवार को चार घंटे बिजली कटेगी।


यह बिजली संकट सरोजनीनगर में 63 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की सीटी बदलने के कार्य के चलते होगा। अधिशासी अभियंता आशु कालिया ने बताया कि इंद्रलोक उपकेंद्र तो चार घंटे सुबह 8 से 12 बजे तक ठप रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed