फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power cut in lucknow

दो उपकेंद्र ठप, लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था

Fri, 19 Jul 2013 04:14 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 04:14 PM IST
विज्ञापन
power cut in lucknow

चिनहट के पारेषण उपकेंद्र का शाम को 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया।

विज्ञापन


इसके कारण मुंशी पुलिया खंड के दो उपकेंद्र ठप हो गए। करीब तीन घंटे के बाद ट्रांसफार्मर की खराबी दूर हो सकी।

इसके अलावा आलमबाग में बिजली आपूर्ति में आई बाधा के कारण शाम को लोगों ने सिंगारनगर उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया।
 
बृहस्पतिवार को शाम करीब 4:30 बजे 40 एमवीए ट्रांसफार्मर में दिक्कत आई। इसके चलते इस ट्रांसफार्मर को बंद करके जांच हुई फिर रखरखाव शुरू हुआ।

इससे सेक्टर 14 ओल्ड एवं न्यू उपकेंद्र बिजली विहीन हो गए। वहीं सेक्टर 25, एचएएल एवं चिनहट उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया।

यहां के इलाकों में फीडर वाइज बिजली कटौती की गई, जिससे फैजाबाद रोड, रवींद्रपल्ली, भूतनाथ, संजयगांधीपुरम आदि इलाके प्रभावित हुए।

इंदिरानगर के सेक्टर 8 से 14 तक और संतपुरम, राजीवनगर, पटेलनगर आदि इलाके शाम 7:30 बजे तक बिजली के बिना रहे। मुंशी पुलिया के अधिशासी अभियंता पीके सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर की खराबी दूर होने के बाद शाम 7:30 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई।

अमीनाबाद उपकेंद्र के मशकगंज में बृहस्पतिवार को फिर पूर्वाह्न 11 बजे वहीं एबीसी टूट गया जो बुधवार को टूटा था। क्षेत्रीय इंजीनियरों को अवगत कराने के बाद भी यह एबीसी शाम चार बजे सही नहीं हो सका।
विज्ञापन


16 घंटे बिजली संकट
सिंगारनगर उपकेंद्र के प्रेमनगर में बुधवार रात को 11 बजे ट्रांसफार्मर की लीड कटने के कारण 16 घंटे तक बिजली बंद रही। उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराने के बाद अपराह्न तीन बजे बिजली आई लेकिन 15 मिनट के बाद ही गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विरोध में 70-80 लोगों ने शाम 5:30 बजे उपकेंद्र का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। घेराव एवं प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों के साथ में कर्मियों का गैंग आया और 15 मिनट का रखरखाव कार्य करने के बाद बिजली चालू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed