{"_id":"68572f8c03ce69b08a2501cd9285a7a7","slug":"power-cut-in-balaganj-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के दिन 8 हजार लोग रहे 8 घंटे बिजली के बिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन के दिन 8 हजार लोग रहे 8 घंटे बिजली के बिन
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Aug 2013 09:15 AM IST
विज्ञापन
रक्षा बंधन के त्योहार का उल्लास बिजली संकट ने कुछ फीका किया। बालागंज उपकेंद्र के इलाकों में करीब आठ हजार उपभोक्ता आठ घंटे तक बिजली को तरस गए।
विज्ञापन
वहीं आशियाना में भोर में पांच बजे गुल हुई बत्ती दोपहर में 12 बजे तक आई। इस बीच बालागंज उपकेंद्र पर नाराज लोगों ने हंगामा भी किया। वहीं कुछ इलाकों में तो मंगलवार देर रात तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
दरअसल 10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर में खराबी और दो 11 केवी फीडर कैटिल कॉलोनी एवं एकतानगर में फॉल्ट आने के कारण बिजली संकट पैदा हुआ।
उपकेंद्र सूत्रों की माने तो सबसे पहले 11:15 बजे पावर ट्रांसफार्मर में खराबी आई, जिसके कारण इलाके के आधे उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। इससे पहले दो फीडर की बिजली बंद हो चुकी थी।
विज्ञापन
कई घंटे के बाद ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कराने के बाद उसको चालू किया गया। इसके बाद एकतानगर एवं कैटिल कॉलोनी के भूमिगत केबल में आई तकनीकी खराबी को दूर करने का सिलसिला शुरू हुआ।
एकतानगर फीडर के कैंपवेल रोड, बरौरा हुसैनबाड़ी, आजादनगर, आदि इलाकों में 11 बजे गुल हुई बिजली शाम छह बजे तक चालू नहीं हो सकी।
इससे नाराज होकर लोग बालाघाट उपकेंद्र पर हंगामा करने लगे। वहीं मंगलवार रात को मोहान रोड के इलाके की बिजली रात दो बजे चालू हो सकी। इस बिजली संकट के विरोध में नागरिकों एवं पुलिस के बीच झड़प तक हुई फिर सड़क जाम कर दी थी।