फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power Corporation removed CE and SE  in UP warned 10 SEs including one CE for low revenue collection

UP News: पावर कॉरपोरेशन ने सीई और एसई को हटाया, राजस्व वसूली कम होने पर 10 को कड़ी चेतावनी

Tue, 07 Jan 2025 08:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jan 2025 08:30 PM IST
सार

पावर कॉरपोरेशन ने सीई और एसई को पद से हटाया। वहीं राजस्व वसूली कम होने पर एक सीई सहित 10 एसई को चेतावनी दी। 

विज्ञापन
Power Corporation removed CE and SE  in UP warned 10 SEs including one CE for low revenue collection
पावर कॉरपोरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में पावर कॉरपोरेशन ने मंगलवार की शाम मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता को लापरवाही बरतने पर पद से हटा दिया। वहीं एक मुख्य अभियंता सहित 10 अधीक्षण अभियंताओं को चेतावनी दी गई। राजस्व वसूली कम होने और बिजली हानियां ना रोक पाने पर करवाई की गई।

विज्ञापन


राजस्व वसूली कम करने और बिजली हानियां नहीं रोक पाने के आरोप में बरेली के मुख्य अभियंता पीके सिंह और कन्नौज के अधीक्षण अभियंता नंदलाल को पद से हटा दिया गया है। दोनों को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। 10 अन्य अभियंताओं को कड़ी चेतावनी भी दी गई है। यह कार्रवाई पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने की। वे मंगलवार को विद्युत व्यवस्था और राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन

स्पष्टीकरण भी मांगा गया

कम राजस्व वसूली पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मातहतों के पेंच कसे। औरैया और कन्नौज में लाइन हानियां 48 फीसदी तथा राजस्व वसूली कम होने पर मुख्य अभियंता कानपुर-2 एएन गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। देवीपाटन और गोरखपुर के मुख्य अभियंता और बदायूं के अधीक्षण अभियंता से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। बदायूं, मेरठ-2, गजरौला, कानपुर-2, बांदा, सीतापुर के अभियंताओं को स्थिति में सुधार लाने की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान चलाकर घर-घर जांच करें

विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विद्युत कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी जांच के भी निर्देश दिए गए। डॉ. गोयल ने निर्देश दिया कि जहां लाइन हानियां कम नहीं हो रही हैं, वहां अभियान चलाकर घर-घर जांच करें। ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग पूरी तरह खत्म कर राजस्व वसूली बढ़ाएं। उन्होंने बिजली चोरी रोकने, सही एवं सबको बिल वितरण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान प्रबंध निदेशक पंकज कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed