{"_id":"5fb9eca8cab59209604a36e3","slug":"power-connect-and-disconnect-will-be-done-in-100-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 100 रुपये में कटेगी और जुड़ेगी स्मार्ट मीटर की बिजली, अभी तक लिए जाते थे 600 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 100 रुपये में कटेगी और जुड़ेगी स्मार्ट मीटर की बिजली, अभी तक लिए जाते थे 600 रुपये
Sun, 22 Nov 2020 02:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Nov 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity
- फोटो : पेक्सेल्स
पांच किलोवाट तक के भार वाले स्मार्ट मीटर का बकाया रहने पर बिजली काटने व जोड़ने का शुल्क अब 100 रुपये ही लगेगा। इसमें 50 रुपये बिजली काटने व 50 रुपये बिल जमा करने के बाद उसे जोड़ने के लगेंगे।
विज्ञापन
अब तक यह शुल्क 600 रुपये था। इसमें 300 रुपये बिजली काटने और 300 रुपये जोड़ने (एक बार) को लिए जाते थे। विद्युत नियामक आयोग ने नया शुल्क 20 नवंबर से लागू कर दिया है।
विज्ञापन
...तो 200 रुपये लगेगा शुल्क
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक वाणिज्य ब्रह्म पाल ने शनिवार को बताया कि जिन स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं का विद्युत लोड पांच किलोवाट से अधिक होगा और वे बकाया बिल जमा नहीं करते हैं तो उनकी बिजली काटने और जोड़ने का 200 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। इसमें 100 रुपये बिजली काटने और 100 रुपये बिजली जोड़ने के लगेंगे। उन्होंने बताया कि मध्यांचल निगम में कुल 3.75 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा लखनऊ में 3.25 लाख उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से बिजली ले रहे हैं।
विज्ञापन
...इसलिए घटाया गया शुल्क
अभियंताओं ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बकाया बिल पांच हजार रुपये से अधिक होता है, उनकी बिजली काटी जाती है। बताया कि जो स्मार्ट मीटर से बिजली का उपभोग कर रहे हैं, अब उनकी बिजली काटने और जोड़ने के लिए कर्मचारियों को घर नहीं भेजना पड़ता है। कंप्यूटराइज स्मार्ट मीटर से कंट्रोल रूम से ही कमांड देकर घर में बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। इसके बाद बिजली मीटर में रहेगी, पर उसका उपभोग नहीं किया जा सकेगा। इस कारण बिजली काटने और जोड़ने का शुल्क कम कर दिया गया है।