{"_id":"fd23720ec37fd4834a266776eeae8f43","slug":"power-companies-to-face-audit-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बोले, यूपी में भी होगा बिजली ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बोले, यूपी में भी होगा बिजली ऑडिट
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jan 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली दरें नहीं बढ़ाने के सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के बयान के दो दिन बाद सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिजली कंपनियों के ऑडिट कराए जाने के संकेत दे दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का कहना है कि जरूरत पड़ने पर बिजली कंपनियों का ऑडिट कराया जा सकता है। उनसे दिल्ली की तर्ज पर बिजली कंपनियों का ऑडिट और बिजली दरें कम करने को लेकर सवाल पूछा गया था।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम में सोमवार को पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में आने वाले दिनों में कई बिजलीघर बनकर तैयार होंगे। अगले तीन महीने में बिजली उत्पादन बढ़ेगा। इसका लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या यहां भी बिजली दरों में कमी की जा सकती है, सीधा जवाब न देते हुए सीएम ने पूर्ववर्ती मायावती सरकार पर निशाना साधा।
उनका कहना था कि जब सपा सरकार बनी थी तो बिजली सेक्टर 35 हजार करोड़ के घाटे में था। न तो कोई बिजली देने को तैयार था न ही बैंक कर्ज देने को। लेकिन सपा सरकार बिजली क्षेत्र में लगातार काम कर रही है।
रिपोर्ट मांगने का मतलब केस वापसी नहीं
मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपियों बसपा सांसद कादिर राणा व 16 अन्य के मुकदमे वापस लेने के संबंध में रिपोर्ट के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी को बचा नहीं रही है। रिपोर्ट मांगने का मतलब यह नहीं है कि केस वापस लिया जा रहा है।