फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Potatoes, onions and tomatoes will be sold from booths of mandi committees, employee welfare corporation and parag dairy

राहत: पराग के बूथों पर मिलेंगे आलू, प्याज और टमाटर, कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने उठाया कदम

Tue, 03 Nov 2020 10:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Nov 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Potatoes, onions and tomatoes will be sold from booths of mandi committees, employee welfare corporation and parag dairy
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू, प्याज और टमाटर के दामों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने का फैसला किया है। सरकार इन तीनों सब्जियों को पराग डेयरी के सभी बूथों, मंडी समितियों और कर्मचारी कल्याण निगमों पर उचित मूल्य पर उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन


बिक्री की इस व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। उल्लेखनीय है उद्यान विभाग लखनऊ में वैन के जरिए आलू 36 रुपये/किग्रा और प्याज 55 रुपये/किग्रा बेच रहा है।
विज्ञापन


कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने इसका विस्तृत शासनादेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि आलू, प्याज और टमाटर के मूल्यों में वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए यूपी राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, यूपी राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड), दुग्ध विकास विभाग (पराग डेयरी) और राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के आउटलेट के माध्यम से बाजार भाव को स्थिर किया जाएगा। साथ ही आम लोगों को उचित मूल्य पर आलू, प्याज और टमाटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के कंट्रोल रूम 0522-4316367 पर संपर्क करके भी सूचना दी या ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटकर बाजार में 35 से 45 रुपये/किग्रा के बीच रहा आलू

शासनादेश के अनुसार 27 अक्तूबर तक प्रदेश के निजी कोल्ड स्टोरेज में 15.08 लाख मीट्रिक टन आलू था। गत वर्ष इसी अवधि में 32.19 लाख मीट्रिक टन आलू बचा हुआ था। 29 अक्तूबर को न्यूनतम थोक बाजार भाव 2680 रुपये प्रति क्विंटल मथुरा की मंडी में, जबकि अधिकतम थोक बाजार भाव 3275 रुपये प्रति क्विंटल गाजियाबाद में था।

इस तरह से फुटकर बाजार भाव 35 से 45 रुपये/किग्रा के बीच रहा। हालांकि विभागीय सूत्रों के मुताबिक, 2 नवंबर को निजी कोल्ड स्टोरेज में 9.7 लाख मीट्रिक टन आलू ही बचा है। इनमें से करीब ढाई लाख मीट्रिक टन बीज के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

अधिक वर्षा के कारण प्रभावित हुई टमाटर की खेती

राज्य में टमाटर की खेती 21,500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में की जाती है। उत्पादन लगभग 8.8 लाख मीट्रिक टन रहता है। जुलाई से नवंबर के बीच अन्य प्रदेशों से टमाटर मंगाया जाता है। इस कारण भी मूल्य में वृद्धि रहती है। अधिक वर्षा के कारण प्रदेश में अगेती टमाटर का उत्पादन कम हुआ है।

- हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से टमाटर की फसल को नुकसान हुआ है। इसलिए प्रदेश की विभिन्न मंडियों में 29 अक्तूबर तक टमाटर की आवक मात्र 3.06 लाख मीट्रिक टन ही रही। औसत थोक बाजार भाव 2703 रुपये प्रति क्विंटल और फुटकर बाजार भाव 40 से 70 रुपये/किग्रा के बीच रहा।

प्याज: अन्य राज्यों के आयात पर निर्भर

- उत्तर प्रदेश में प्याज की खेती 28000 हेक्टेअर क्षेत्रफल में की जाती है। हर वर्ष लगभग 4.50 लाख मीट्रिक टन प्याज का उत्पादन होता है।

- प्रदेश में उत्पादित प्याज की उपलब्धता मार्च से सितंबर तक रहती है। वहीं अक्तूबर से फरवरी के बीच देश के अन्य प्रदेशों से प्याज की आवक होती है।

- महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भारी बारिश से प्याज की फसल खराब होने के कारण इसके भाव में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण से 29 अक्तूबर तक प्रदेश में प्याज की आवक मात्र 6.13 लाख मीट्रिक टन ही रही।

- औसत थोक बाजार भाव 4347 रुपये प्रति क्विंटल व फुटकर बाजार भाव 40 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रहा।

यूपी ने नैफेड से मांगा 25,000 मीट्रिक टन आलू

उत्तर प्रदेश सरकार ने नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (नैफेड) से 25 हजार मीट्रिक टन आलू की आपूर्ति तत्काल करने को कहा है। अपर मुख्य सचिव उद्यान मनोज सिंह ने बताया कि इससे आलू की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। औसत थोक बाजार भाव 4347 रुपये प्रति क्विंटल व फुटकर बाजार भाव 40 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed