फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Posts created for post mortem houses in eight districts of UP, 14 posts approved for each district

UP News : प्रदेश के आठ जिलों में अत्याधुनिक पोस्टमार्टम हाउस के लिए पद सृजित, हर जिले के लिए 14 पद स्वीकृत

Mon, 25 Dec 2023 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Dec 2023 12:17 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में बन रहे अत्याधुनिक पोस्टमार्टम हाउस के लिए पद स्वीकृत कर दिए गए हैं। हर पोस्टमार्टम हाउस के लिए 14 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसमें वार्ड ब्वाय और चौकीदार के सात पद सेवा प्रदाता एंजेसी के जरिए भरे जाएंगे।

विज्ञापन
Posts created for post mortem houses in eight districts of UP, 14 posts approved for each district
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में बन रहे अत्याधुनिक पोस्टमार्टम हाउस के लिए पद स्वीकृत कर दिए गए हैं। हर पोस्टमार्टम हाउस के लिए 14 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसमें वार्ड ब्वाय और चौकीदार के सात पद सेवा प्रदाता एंजेसी के जरिए भरे जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में कानपुर नगर, प्रयागराज, फतेहपुर, शाहजहांपुर, मिर्जापुर, हाथरस, जौनपुर और लखनऊ में आधुनिक चीरघर (पोस्टमार्टम हाउस) बन रहे हैं। हर पोस्टमार्टम हाउस के लिए 14-14 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसमें एमडी फोरेंसिक, फार्मासिस्ट फोरेंसिक, वार्ड ब्वाय के दो-दो पद हैं। इसी तरह एक्सरे टेक्नीशियन, डाटा इंट्री आपरेटर, वीडियोग्राफर के एक-एक पद और चौकीदार- सफाईकर्मी के पांच पद हैं। 
विज्ञापन


मालूम हो कि सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में स्थित पोस्टमार्टम हाउस को चरणवद्ध तरीके से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। इसके तहत नए भवन के निर्माण के साथ ही पदों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। प्रदेश के 61 जिलों के लिए पहले ही पद स्वीकृत किए जा चुके हैं। आठ जिलों के लिए अब स्वीकृति मिली है। छह नए जिलों में भी नया आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस बन रहा है। यहां पदों के सृजन के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed