फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Posters of accused of violence put up in protest against CAA Maulana Saif and Shia Religious leader Kalbe Sadis son absconding declared

सीएए के विरोध में हिंसा के आरोपियों के पोस्टर लगाए गए, मौलाना सैफ व शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक का बेटा फरार घोषित

Fri, 06 Nov 2020 10:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Nov 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
Posters of accused of violence put up in protest against CAA Maulana Saif and Shia Religious leader Kalbe Sadis son absconding declared
हिंसा के आरोपियों के पोस्टर लगाए गए - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के चौक और ठाकुरगंज में गुरुवार को पुलिस ने सीएए के विरोध में हिंसा व आगजनी करने के आरोपी मौलाना सैफ अब्बास और शिया धर्मगुरू कल्बे सादिक के बेटे कल्बे सिब्तेन नूरी समेत 15 उपद्रवियों के पोस्टर लगवा दिए। 
विज्ञापन


एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि जिन लोगों के पोस्टर लगवाए गए हैं, उनमें से हसन, इरशाद और आलम ने बृहस्पतिवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। 

एसीपी ने बताया कि चौक निवासी मौलाना सैफ अब्बास, शिया धर्म गुरू कल्बे सादिक के बेटे कल्बे सिब्तेन नूरी, ठाकुरगंज में रहने वाले सलीम चौधरी, कासिफ, हलीम, नीलू, मानू, इस्लाम, आसिफ, तौकीर, जमाल और शकील अभी फरार चल रहे हैं। सभी पर पहले ही इनाम घोषित किया जा चुका है। 
विज्ञापन


उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। इससे पूर्व सोमवार को ठाकुरगंज और चौक पुलिस ने सीएए-एनआरसी को लेकर विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा व आगजनी में शामिल आठ फरार आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी शुरू करा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते वर्ष दिसंबर में प्रदर्शन के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ व बवाल हुआ था। इस मामले में ठाकुरगंज, हजरतगंज, हसनगंज थानों में मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

ठाकुरगंज पुलिस ने 27 नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी जिसमें से 11 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक अदालत में हाजिर हो गया था जबकि सात कोर्ट से गिरफ्तारी के विरुद्ध आदेश ले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed