फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   poster war against rahul gandhi in amethi

पोस्टर वार: ‘राहुल गांधी लापता, जानकारी देने वाले को दिया जाएगा उचित ईनाम'

Tue, 08 Aug 2017 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Aug 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
poster war against rahul gandhi in amethi
राहुल गांधी के पोस्टर

सांसद राहुल गांधी को लेकर अमेठी संसदीय क्षेत्र में फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है। करीब छह माह से अमेठी नहीं आने पर उन्हें लापता दिखाते हुए गौरीगंज में पोस्टर लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन


पोस्टर में उनकी जानकारी देने वालों को उचित इनाम देने की घोषणा की गई है। साथ ही उनकी गैरमौजूदगी में सांसद निधि से होने वाले विकास कार्यों को ठप करार दिखाया गया है। सोमवार की सुबह से लगे पोस्टर दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


रविवार की रातोंरात अमेठी के गौरीगंज में सांसद राहुल गांधी के लापता होने के पोस्टर प्रमुख स्थलों पर लग गए। पोस्टर में राहुल गांधी को लापता दिखाते हुए उनके निधि से होने वाले विकास कार्यों को ठप दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके व्यवहार से अमेठी की जनता का ठगा महसूस होने का हवाला दिया गया है। सोमवार की सुबह पोस्टर पर नजर पड़ते ही लोग दंग रह गए।

गौरीगंज समेत पूरे संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उपाध्यक्ष के लापता होने को लेकर दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कांग्रेस पार्टी के लोग इसे विरोधियों की हरकत करार दे रहे हैं।


बताया जा रहा है कि राहुल के करीब छह माह से अमेठी नहीं पहुंचने का मौका देख इस तरीके पोस्टर लगाए गए हैं।

2014 में भी लगे थे लापता होने के पोस्टर 
राहुल के लापता होने संबंधी पोस्टर गौरीगंज में यह पहली बार नहीं लगे हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जब सांसद राहुल गांधी जीत के करीब चार माह तक अमेठी नहीं पहुंचे थे तब भी कमोबेश ऐसे ही पोस्टर लगाए गए थे। उस समय राहुल गांधी विदेश दौरे पर थे। राहुल करीब छह माह पहले विधानसभा चुनाव के दौरान 23 फरवरी को आखिरी बार यहां आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed