फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   post master arrested in fraud

नौ लाख गबन करने वाला पोस्टमास्टर गिरफ्तार

Sun, 21 Feb 2021 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
post master arrested in fraud
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने शुक्रवार को बचत खातों से नौ लाख रुपये का गबन करने वालोआरोपी पोस्टमास्टर राम विलास को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस केमुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल केमुताबिक, थाने में पिछले साल नौ लाख रुपए गबन होने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने केबाद से राम विलास फरार चल रहा था। इस दौरान सूचना मिली कि उसे इलाके में देखा गया है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने आरोपी पोस्टमास्टर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में राम विलास ने बताया कि वह बचत खाता धारकों से रुपये ले लेता था। इसकेबाद पासबुक में प्रिंट कर देता था। वहीं डाकघर के दस्तावेज में दर्ज नहीं करता था। इस बीच एक खाताधारक रुपये निकालने के लिए आया तो उनको खाते में रुपये न होने की जानकारी मिली। इस पर खाता धारक ने हंगामा किया और सारी जानकारी दी। पुलिस केमुताबिक, खाताधारक ने गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। राम विलास मूल रूप से रायबरेली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed