{"_id":"67f82cd33e9f840335020c03","slug":"post-education-workers-demand-service-security-with-old-pension-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1152286-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शिक्षणेत्तर कर्मियों ने पुरानी पेंशन के साथ सेवा सुरक्षा मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शिक्षणेत्तर कर्मियों ने पुरानी पेंशन के साथ सेवा सुरक्षा मांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उच्च, माध्यमिक तकनीकी व बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को एपीसेन इंटर कॉलेज चारबाग में बैठक की। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ प्रदेश इकाई की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता विजय कुमार द्विवेदी ने की।
प्रदेश महासचिव अवधेश मिश्र की मौजूदगी में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन लागू करवाने, योग्य व पात्र शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति का प्रावधान किए जाने की मांग रखी। इसके अलावा सेवा सुरक्षा व समय से मानदेय भुगतान, कैशलेस चिकित्सा सुविधा का मुद्दा भी उठाया गया। कर्मचारियों की मांगों को शासन स्तर पर उठाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रदेश संयोजक देवेंद्र कुमार पांडेय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान, रामचंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश सलाहकार विनोद कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।