फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poor ranking department heads were reprimanded

Lucknow News: खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को लगी फटकार

Sat, 22 Feb 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Poor ranking department heads were reprimanded
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों व सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने की। उन्होंने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को फटकार लगाते हुए काम में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा में पता चला कि जनवरी में राजस्व कार्यों में जिले को 23 वीं रैंक मिली है। 85 कार्यक्रमों में से 58 में ए प्लस व ए श्रेणी, छह कार्यक्रमों में बी श्रेणी, चार कार्यक्रमों में सी, चार में डी, दो ई श्रेणी और 11 कार्यक्रमों में एनए मिला है। अतिरिक्त ऊर्जा, ग्राम्य विकास, उद्यान, ऊर्जा, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायती राज, दुग्ध विकास, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पशुधन, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण, सहकारिता, महिला एवं बाल विकास, श्रम एवं सेवायोजन, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यक्रम में ए प्लस व ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। अल्पसंख्यक कल्याण, ग्रामीण अभियंत्रण, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, नियोजन, पर्यटन, प्राथमिक शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, लोक निर्माण, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण, लोक शिकायत (निर्माण कार्य) विभागों के कार्यक्रमों में सी, डी व ई श्रेणी प्राप्त हुई है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति (पिछड़ा वर्ग) योजना में जिला टॉप-5 में है, जबकि प्रदर्शित योजनाओं में से प्रदेश में मनरेगा व सीटी स्कैन सेवाओं में अंतिम पांच जिलों में है। इस दौरान सीएमआईएस पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई। एक वर्ष से अधिक लंबित परियोजनाओं को तेजी लाकर पूरा कराने का डीएम ने निर्देश दिया। यहां सीडीओ अनुभव सिंह, सीएमओ डाॅ. एके सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, डीडीओ रामसमुझ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed