फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poor patients at KGMU will not receive expensive foreign implants

Lucknow News: केजीएमयू में गरीब मरीजों को नहीं लगेंगे महंगे विदेशी इम्प्लांट

Tue, 15 Sep 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Poor patients at KGMU will not receive expensive foreign implants
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू में भर्ती गरीब, विपन्न और आयुष्मान भारत योजना के मरीजों के इलाज में अब बिना अनुमति विदेशी या महंगे इम्प्लांट नहीं लगाए जा सकेंगे। गांधी स्मारक एवं संबद्ध चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय ने हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) को पत्र भेजकर इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक, गरीब और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के मरीजों के लिए अच्छे और कम कीमत वाले मेड इन इंडिया इम्प्लांट ही उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका उद्देश्य मरीजों पर इलाज का अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़ने देना है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी विशेष परिस्थिति में विदेशी इम्प्लांट जरूरी होने पर संबंधित फैकल्टी या सर्जन को पहले सीएमएस, एमएस या डीएमएस से लिखित अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति विदेशी या महंगा इम्प्लांट जारी करने को वित्तीय अनियमितता माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के साथ मरीजों को किफायती इलाज उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। विशेष परिस्थिति में अनुमति लेकर विदेशी इम्प्लांट लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed